JAC 10th Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट jacresults.com पर ऐसे करें चेक

JAC 10th Result 2025 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड परीक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र जल्द ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी होने वाला है. रिजल्ट की तारीख घोषित होने वाली है.

JAC 10th Result 2025 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड परीक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र जल्द ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी होने वाला है. रिजल्ट की तारीख घोषित होने वाली है.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर एक अपेडट दिया गया है. कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई 2025 के अंत तक जारी हो सकता है. बोर्ड ने इसके लिए संभावित तारीख घोषित की है. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

JAC 10th Result 2025 ऐसे कर सकेंगे चेक

  • झारखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  • अब वार्षिक माध्यमिक परीक्षा – 2025 के रिजल्ट के लिए “परिणाम” लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन फॉर्म में अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें.
  • अपना परिणाम देखने के लिए जानकारी सबमिट करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

Jharkhand Board 10th Result 2025 कब हुई थी परीक्षाएं?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने झारखंड राज्य में 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा (Jharkhand Board 10th Examination) आयोजित की थी. अब छात्र-छात्राएं रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही जारी होने की संभावना है.

JAC बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 23 अंक (70 में से) और कुल 33 अंक (100 में से) हासिल करने होते हैं. कुछ विशेष मामलों में बोर्ड ग्रेस मार्क्स भी देता है. अगर छात्र कुल अंकों में 5% से कम से फेल हो रहे हों या दो विषयों में 3% अंकों से पीछे हों.

ये भी पढ़ें: 4 मई को नीट यूजी…सेंटर बढ़े, सिक्योरिटी टाइट! छात्रों के लिए परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >