ISRO recruitment : इसरो में बनें साइंटिस्ट, गेट स्कोर के माध्यम से मिलेगी डायरेक्ट एंट्री

इसरो ने देश के होनहार इंजीनियरों से साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इसरो सेंट्रल रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा निकाली गयी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन गेट स्कोर एवं इंटरव्यू के आधार पर होगा. जानें विस्तार से...

ISRO recruitment : इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (आइसीआरबी) की ओर से साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. साइंस बैकग्राउंड के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कुल पद 92

साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी

इलेक्ट्रॉनिक्स 34

मेकेनिकल 26

कंप्यूटर साइंस 13

सिविल 10

इलेक्ट्रिकल 4

रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडिशनिंग 2

आर्किटेक्चर 2

सिविल-ऑटोनॉमस बॉडी 1

आवेदन के लिए योग्यता

संबंधित इंजीनियरिंग विषय (इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रिकल आदि) में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक या 6.84/10 सीजीपीए के साथ बीइ/ बीटेक या समकक्ष डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास संबंधित विषय कोड में मान्य गेट स्कोर होना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें : SAIL RSP apprentice : अप्रेंटिस के 1110 पदों पर करें आवेदन

आयु सीमा

सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

चयन प्रक्रिया

आवेदकों को उनके वैध गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा. गेट के स्कोर एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी.

मिलेगा अच्छा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक मूल वेतन के रूप में 56,100 रुपये प्रति माह दिये जायेंगे. साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, ग्रुप इंश्योरेंस और पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अंतिम तिथि : 17 अगस्त, 2026.

विवरण देखें : https://www.isro.gov.in/ICRB_Recruitment12.html


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची खरे

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >