ISRO Recruitment 2026: देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्थान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह जरूरी अपडेट है. ISRO की ओर से निकाली गई 242 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से ही शुरू है.
ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द अपना फॉर्म भर दें. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त 2026 तक चलेगी. आवेदन केवल ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in के जरिए ही भरे जाएंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) और स्टेनोग्राफर जैसे पद शामिल हैं. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है, लेकिन अधिकांश पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जरूर देख लेनी चाहिए.
इस वैकेंसी का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.
ISRO Assistant & Junior Personal Assistant Recruitment 2026
ये भी पढ़ें: WCL ने 444 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें एज लिमिट, फीस और अन्य डिटेल्स
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती विज्ञापन ICRB:01 (A-JPA):2026 पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- सभी डिटेल्स सही-सही भरने के बाद 500 रूपये का फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें. हालांकि परीक्षा में शामिल होने के बाद 400 रूपये वापस कर दिए जाएंगे.
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में 150 मिनट की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी. इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
दूसरे चरण में पद के अनुसार कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट या स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट लिया जाएगा. यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा. यानी इस टेस्ट में पास होना जरूरी है, लेकिन इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे.
ये भी पढ़ें: UGC NET June 2026 Answer Key में देरी से बढ़ी छात्रों की चिंता, एडमिशन और JRF पर पड़ा असर
