Iran Gen Z Protest पर ये क्या बोल गईं नीतू मैम, कहा- बुरा होगा परिणाम

Iran Gen Z Protest: ईरान का Gen Z प्रोटेस्ट वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला खामेनेई (Ali Khamenei) की तस्वीर को सिगरेट से जलाती दिख रही हैं. वहीं इस प्रोटेस्ट पर फेमस शिक्षिका नीतू सिंह ने अपनी राय रखी है. आइए, जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

Iran Gen Z Protest: ईरान में सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्ला अली खामेनेई को सत्ता से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन और तेज हो गए हैं. शुरुआत में यह आंदोलन महंगाई के खिलाफ था, लेकिन अब यह खामेनेई की सत्ता को खुली चुनौती देने वाले अब तक के सबसे बड़े आंदोलनों में बदल चुका है. इस Gen Z प्रोटेस्ट को लेकर अब दुनियाभर में चर्चा हो रही है. इसी कड़ी में भारत की फेमस शिक्षिका नीतू सिंह जिन्हें नीतू मैम (Famous Teacher Neetu Singh) के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने टिपण्णी की है.

Khamenei: खामेनेई का जलता पोस्टर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला खामेनेई (Ali Khamenei) की तस्वीर को सिगरेट से जलाती दिख रही हैं. महिलाओं का यह प्रदर्शन सामाजिक नियमों और महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंध जैसे कि हिजाब को लेकर है.

नीतू सिंह ने कहा Gen Z के प्रति मेरा सम्मान बढ़ता जा रहा है

वहीं इस वायरल वीडियो पर नीतू सिंह ने कहा कि उन्हें There is Too Much tension in Iran. ईरान में एक कम उम्र की महिला ने खामेनेई के पोस्टर को सिगरेट से जला दिया. आपलोग सोच सकते हैं एक लड़की होकर वहां के सुप्रीम को चैलेंज करना और ये लड़की बहुत यंग है. तभी तो मैंने कहा ना Gen Z के प्रति मेरा सम्मान बढ़ता जा रहा है. तुम सोच सकते हो कि ऐसा करने पर इस लड़की का क्या परिणाम होगा.

Iran Gen Z Protest: ईरान में क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट?

ईरान में सरकार के खिलाफ देशभर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि लोग खुलकर सत्ता परिवर्तन की मांग करने लगे हैं. सवाल यह है कि आखिर कौन-सी वजह है जिसने आम जनता को पिछले 12 दिनों से सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है, और इस ईरान संकट का भारत पर क्या असर पड़ सकता है?

यह भी पढ़ें- शादी के बाद घूंघट तो रखना पड़ेगा, UPSC Interview में पूछा गया सवाल, जवाब सुनकर चौंक गया पूरा पैनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >