ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी बैंक में वैकेंसी, कहीं छूट न जाए मौका, जल्दी करें आवेदन

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 750 पदों पर अप्रेंटिस (Apprentice) की बंपर वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ग्रेजुएट्स इन पदों के लिए 20 जुलाई 2026 तक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

IOB Apprentices Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) एक शानदार अवसर लेकर आया है. कैंडिडेट्स तय समय के अंदर बैंक के ऑफिशियल पोर्टल या बीएफएसआई सेक्टर स्किल काउंसिल की वेबसाइट bfsissc.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए इस वैकेंसी की पूरी डिटेल्स जानते है.

महत्वपूर्ण तारीखें 

इंडियन ओवरसीज बैंक के अप्रेंटिस के इन 750 पदों पर ऑनलाइन आवेदन 07 जुलाई 2026 से लेकर 20 जुलाई तक कर सकते हैं. वहीं आवेदन की फीस जमा करने की लास्ट डेट 22 जुलाई 2026 तक रखी गई है. आवेदन करने के लिए पोर्टल 20 जुलाई तक खुला रहेगा. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन परीक्षा 02 अगस्त 2026 को संभावित है.

आवेदन के लिए योग्यता

इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है. वहीं आयु सीमा की बात की जाए तो 01 अगस्त 2026 तक न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कितने दिनों की होगी ट्रेनिंग और स्टाइपेंड क्या होगा?

यह ट्रेनिंग 1 वर्ष की होगी, जिसके दौरान मेट्रो शहरों में 15,500 रूपये, शहरी क्षेत्रों में 14,500 रूपये और ग्रामीण/अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 14,000 रूपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा.

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होने वाली है, जिसमें General या Financial awareness, General English, Quantitative and Reasoning Aptitude और Computer Knowledge से जुड़े Objective Type Question पूछे जाएंगे.

इस वैकेंसी का डिटेल्ड इंफॉरमेशन नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

Indian Overseas Bank Apprentice Notification 2026

आवेदन फीस 

इस आवेदन के लिए अलग-अलग कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग फीस रखी गई है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष कैंडिडेट्स को 944 रुपये देना होगा. इसी कैटेगरी की महिलाओं के लिए 708 रुपये देना होगा. 

वहीं एससी-एसटी और दिव्यांग (PwBD) कैंडिडेट्स के लिए मात्र 236 रुपये फीस रखी गई है.

आप डायरेक्ट इस लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

Indian Overseas Bank Apprentice Apply Online

ये भी पढ़ें: एक घंटे में 100 सवाल, गलत आंसर के कटेंगे मार्क्स, देखें SSC CGLका एग्जाम पैटर्न


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >