Exam Cleared? अब इंटरव्यू की बारी! पहली ही बार में सिलेक्शन पाने के लिए ऐसे करें तैयारी

Interview Preparation Tips: रिटन एग्जाम पास करने के बाद इंटरव्यू बोर्ड के सामने खुद को साबित करना सबसे बड़ी चुनौती होती है. जानिए 5 ऐसे सॉलिड टिप्स, जिनसे आप अपनी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस से इंटरव्यू क्रैक कर सकते हैं.

Interview Preparation Tips: रिटर्न एग्जाम पास करना किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की पहली सीढ़ी होती है. इसके बाद सबसे जरूरी और फाइनल स्टेज होती है इंटरव्यू (Personality Test). कई बार रिटर्न एग्जाम में बेहतरीन स्कोर करने वाले छात्र भी इंटरव्यू बोर्ड के सामने नर्वस होकर चूक जाते हैं. अगर आपने भी हाल ही में कोई एग्जाम क्लियर किया है और इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर मिला है, तो इन 5 आसान और असरदार स्टेप्स से अपनी तैयारी पक्की करें.

DAF और Resume की एक-एक डिटेल याद रखें

इंटरव्यू पैनल के पास आपका बायोडाटा या DAF (Detailed Application Form) ही आपकी पहली पहचान होती है. आपके होम टाउन, एजुकेशन बैकग्राउंड, हॉबी और पिछले वर्क एक्सपीरियंस से जुड़े हर सवाल का जवाब तैयार रखें. अपने नाम का अर्थ, अपनी होम स्टेट की समस्याओं और ताज़ा मुद्दों पर आपकी सोच स्पष्ट होनी चाहिए.

Interview Preparation Tips: करंट अफेयर्स और विषय पर प्रैक्टिकल समझ

लिखित परीक्षा में आपकी थ्योरी चेक हो चुकी है, अब इंटरव्यू में आपकी प्रैक्टिकल नॉलेज और ओपिनियन देखी जाती है. पिछले 6 महीनों की प्रमुख नेशनल और इंटरनेशनल घटनाओं पर एक संतुलित विचार (Balanced View) बनाएं. अपने कोर सब्जेक्ट्स के बेसिक कॉन्सेप्ट्स को एक बार रिवाइज जरूर कर लें.

ये भी पढ़ें: Bihar Free Coaching: मैट्रिक-इंटर में फेल छात्रों को बिहार सरकार देगी मुफ्त कोचिंग, ऐसे होगी दोबारा परीक्षा की तैयारी

बॉडी लैंग्वेज और आई-कॉन्टैक्ट

इंटरव्यू में आपके ज्ञान से ज्यादा आपके बोलने के तरीके और बॉडी लैंग्वेज का प्रभाव पड़ता है. कमरे में प्रवेश करते समय चेहरे पर हल्की मुस्कान और आत्मविश्वास बनाए रखें. उत्तर देते समय किसी एक मेंबर को देखने के बजाय बोर्ड के सभी सदस्यों के साथ प्रॉपर आई-कॉन्टैक्ट रखें. फालतू हाथों के इशारे (Hand Gestures) या नर्वसनेस की हरकतों से बचें.

Interview Preparation Tips: मॉक इंटरव्यू से खत्म करें झिझक

केवल याद कर लेने से इंटरव्यू की तैयारी पूरी नहीं होती, बोलने का अभ्यास बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स या सीनियर्स के सामने 2 से 3 मॉक इंटरव्यू जरूर दें. अपनी आवाज की टोन, बैठने के पोस्चर (Posture) और भाषा की शुद्धता पर फीडबैक लेकर सुधार करें.

न आने वाले सवालों पर ईमानदारी दिखाएं

इंटरव्यू बोर्ड कभी यह उम्मीद नहीं करता कि आपको हर सवाल का जवाब पता हो. अगर किसी सवाल का उत्तर नहीं पता, तो गलत या घुमावदार जवाब देकर बोर्ड को गुमराह न करें. आपकी यह ईमानदारी पॉजिटिव इम्पैक्ट डालती है. इंटरव्यू आपकी नॉलेज का टेस्ट कम और आपकी,एटीट्यूड, प्रेशर हैंडलिंग, ऑनेस्टी और डिसीजन मेकिंग क्षमता का टेस्ट ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: UDISE+ and CAG Report: पश्चिम बंगाल के 4,133 स्कूलों में एक भी छात्र नहीं, फिर भी नियुक्त हैं 19,000 से अधिक शिक्षक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >