12वीं के बाद Interior Designing में बनाए करियर, इन कॉलेजों से करें कोर्स

Interior Designing after 12th: अगर आप क्रिएटिव हैं और नई-नई डिजाइन बनाना पसंद करते हैं, तो 12वीं के बाद इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बना सकते हैं. इस फील्ड में अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद केवल नौकरी ही नहीं बल्कि इसके साथ-साथ फ्रीलांस भी कर सकते हैं.

आज के समय में घर, ऑफिस, होटल, मॉल और अन्य कमर्शियल स्पेस को खूबसूरत और सुविधाजनक बनाने के लिए इंटीरियर डिजाइनर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. यही कारण है कि इंटीरियर डिजाइनिंग आज युवाओं के बीच एक पसंदीदा करियर ऑप्शन बन चुका है. अगर आप क्रिएटिव हैं और नई-नई डिजाइन बनाना पसंद करते हैं, तो 12वीं के बाद इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बना सकते हैं. इस फील्ड में अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद नौकरी के साथ-साथ फ्रीलांस करने का भी मौका मिलता है.

इंटीरियर डिजाइनिंग में कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं?

12वीं के बाद स्टूडेंट्स अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग कोर्स चुन सकते हैं, जैसे: 

BDes in Interior Design (4 वर्ष)

यह इंटीरियर डिजाइनिंग का सबसे फेमस अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स है. इसमें स्पेस प्लानिंग, फर्नीचर डिजाइन, कलर कॉम्बिनेशन, बिल्डिंग कोड्स और डिजाइन प्रोजेक्ट्स की पढ़ाई कराई जाती है.

BSc in Interior Design (3 वर्ष)

इस कोर्स में डिजाइनिंग के साथ ड्राफ्टिंग, मटीरियल, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी और टेक्निकल स्किल्स पर ज्यादा फोकस किया जाता है.

MDes, MSc in Interior Design (2 वर्ष)

यह एक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है जो ग्रेजुएशन के बाद किया जा सकता है. इससे कमर्शियल डिजाइन, लाइटिंग डिजाइन, रिसर्च और डिजाइन मैनेजमेंट जैसे फील्ड में करियर बनाने का मौका मिलता है.

डिप्लोमा कोर्स (1 से 2 वर्ष)

जिन स्टूडेंट्स को कम समय में स्किल सीखना है, उनके लिए डिप्लोमा अच्छा विकल्प होता है. इसमें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर अधिक ध्यान दिया जाता है.

सर्टिफिकेट कोर्स (3 से 6 महीने)

अगर आप किसी खास डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर या स्किल को सीखना चाहते हैं, तो शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नालंदा यूनिवर्सिटी से करें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और कैप्सूल कोर्स, फीस 3000

Interior Designing after 12th: क्या है एलिजिबिलिटी?

  • BDes और BSc जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए किसी भी रिकॉग्नाइज्ड बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.
  • ज्यादातर कॉलेजों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक मांगे जाते हैं.
  • आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.
  • MDes या MSc के लिए रिलेटेड सब्जेक्ट में बैचलर डिग्री होना जरूरी है.

इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए कुछ टॉप कॉलेज के नाम नीचे दिए गए हैं-

  • National Institute of Design (NID)
  • National Institute of Fashion Technology (NIFT)
  • CEPT University, Ahmedabad
  • Pearl Academy
  • Symbiosis Institute of Design
  • JD Institute of Fashion Technology
  • Arch College of Design and Business
  • Lovely Professional University (LPU)
  • Chandigarh University
  • Amity University

Interior Designing after 12th: क्या है करियर स्कोप?

इंटीरियर डिजाइनर, रेजिडेंशियल डिजाइनर, कमर्शियल स्पेस डिजाइनर, फर्नीचर डिजाइनर, एग्जीबिशन डिजाइनर, सेट डिजाइनर, लाइटिंग डिजाइनर, डिजाइन कंसल्टेंट, 3D विजुअलाइजर, इसके अलावा खुद का डिजाइन स्टूडियो या फ्रीलांस काम भी शुरू किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Web Developer और App Developer में क्या अंतर है?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >