IAS बनने का सपना पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर! ऑटो चलाकर हुए फेमस, कहानी आपका भी दिल जीत लेगी

Inspirational Story: आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताएंगे, जो पूर्व में MNC में काम कर चुका है, डबल एमए की डिग्री है और 7 भाषाओं का ज्ञान है. साथ ही ये व्यक्ति यूपीएससी की तैयारी भी कर चुका है. लेकिन इन सब के बाद भी आज ऑटो चला रहा है.

Inspirational Story: क्या कभी आपने सोचा है कि एक ऐसा व्यक्ति जिसके पास डबल एमए की डिग्री, 7 भाषाओं का ज्ञान, एमएनसी में काम करने का अनुभव हो, उसे आखिरकार जीविका के लिए ऑटो चलाना पड़े. यही नहीं इस व्यक्ति ने IAS बनने का सपना देखते हुए यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी भी की थी. इतने के बाद भी ये शख्स आज बेंगलुर की सड़कों पर ऑटो चला रहा है. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हैदराबाद के एक कॉन्टेंट राइटर ने एक ऐसे ऑटो वाली की कहानी बताई जिसके पास कई सारी डिग्री और अनुभव होने के बाद भी वो व्यक्ति सड़कों पर ऑटो चला रहा है. लेकिन ये व्यक्ति अपनी परिस्थितियों के आगे हारा नहीं और आज हजारों लोगों के लिए एक प्रेरणा है. 

Inspirational Story: डबल MA और MNC में काम करने का अनुभव

ये ऑटो चालक एक व्यक्त में यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी कर रहा था. उसने खुद ही बताया कि वे पॉलिटिकस साइंस और इंग्लिश में डबल MA कर चुके हैं. एमए करने के दौरान ही अचानक शादी तय हो गई, जिसके बाद परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी आ गई और पढ़ाई बीच में ही छूट गई. यही नहीं इस ऑटो चालक ने MNC में भी काम किया है. लेकिन प्राइवेट कल्चर और वर्क लोड से परेशान आकर प्राइवेट कंपनी की नौकरी छोड़ दी. यूपीएससी की तैयारी शुरू की लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.

Inspirational Story: हजारों लोगों को कर रहे प्रेरित

इस ऑटो चालक को अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, उर्दू, तेलुगू, मलयालम और तमिल समेत कुल 7 भाषाओं का ज्ञान है. इस ऑटो चालक की कहानी उन तमाम लोगों को प्रेरित करती है जो अपनी जिम्मेदारी के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते. लेकिन फिर भी जीवन जीने का हौंसला और उम्मीद कम नहीं होती. 

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग आज से शुरू, यहां चेक करें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और अन्य डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >