Indian Army Women Recruitment 2026: भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. भारतीय सेना ने SSC Tech-67 और SSCW Tech-68 (महिला) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पुरुष, महिला और रक्षा कर्मियों की विधवाएं भी एप्लीकेशन कर सकती हैं. सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई रिटन एग्जाम नहीं होगा. कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंजीनियरिंग में मिले मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम के जरिए किया जाएगा.
क्या है एकेडमिक एलिजिबिलिटी?
SSC Tech भर्ती के लिए रिलेटेड इंजीनियरिंग ब्रांच में BE या BTech डिग्री होना जरूरी है. इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर, फाइनल सेमेस्टर के स्टूडेंट्स भी अप्लाइ कर सकते हैं, लेकिन ट्रेनिंग शुरू होने से पहले उन्हें डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट जमा करना होगा. डिफेंस पर्सनल की विडोज के लिए SSCW Non-Tech में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन और SSCW Tech में BE, BTech डिग्री जरूरी है.
Indian Army Women Recruitment 2026: इम्पोर्टेन्ट डेट
| इवेंट | डेट |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू | 08 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट | 06 अगस्त 2026 (आज) |
| एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट | 06 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड | एग्जाम से पहले जारी होगा |
| SSB इंटरव्यू | अक्टूबर से दिसंबर 2026 (Tentative) |
| ट्रेनिंग शुरू | अप्रैल 2027 |
ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 8 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स 6 अगस्त 2026 तक भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती में कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है.
ये भी पढ़ें: बिहार ऑफिस अटेंडेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, सोनू कुमार रैंक 1 टॉपर, देखें टॉपर्स लिस्ट
Age Limit and Salary: क्या है ऐज लिमिट और सैलरी?
Indian Army SSC Technical 68th Women April 2027 Course के लिए कैंडिडेट्स की आयु 1 अप्रैल 2027 तक मिनिमम 20 साल और मैक्सिमम 27 साल होनी चाहिए. इसके लिए कैंडिडेट्स का जन्म 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 के बीच होना जरूरी है. वहीं विधवा (Widows) कैंडिडेट्स के लिए मैक्सिमम ऐज 35 वर्ष तय की गई है.
बात करे सैलरी की तो सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को OTA चेन्नई में 49 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग के दौरान 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद लेफ्टिनेंट के रूप में 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा 15,500 रुपये मिलिट्री सर्विस पे, DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल और CSD कैंटीन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.
Selection Procedure: ऐसे होगा सिलेक्शन
इस भर्ती में सबसे पहले इंजीनियरिंग के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. इसके बाद प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु और कपूरथला में 5 दिन का SSB इंटरव्यू आयोजित होगा. SSB में सफल कैंडिडेट्स का मेडिकल एग्जाम होगा और इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
Indian Army Women Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई
कैंडिडेट्स भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर Officer Entry Apply, Login विकल्प पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी जानकारी भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट अपने पास जरूर रख लें.
ये भी पढ़ें: Railway Bharti 2026: 10वीं-12वीं पास खिलाड़ियों के लिए रेलवे में नौकरी का मौका
