15 अगस्त स्पेशल: 5 मिनट में ऐसे तैयार करें जोशीला स्पीच, नहीं छूटेगा एक भी पॉइंट

Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. अगर आप भी मंच पर जाकर 5 मिनट का असरदार और जोशीला भाषण देना चाहते हैं, तो यहां जानें कम समय में भाषण तैयार करने का सबसे आसान तरीका और 5 मिनट की बेस्ट स्पीच स्क्रिप्ट.

Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. इसी दिन साल 1947 में हमारे देश को वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिली थी. इस खास मौके पर देश भर के स्कूलों, कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान मंच पर जाकर स्पीच देना हर छात्र और वक्ता के लिए एक बड़ा और गर्व का अनुभव होता है.

अगर आपको भी 15 अगस्त के दिन मंच पर बोलना है और समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कैसे करें, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. Independence Day Speech तैयार करने के लिए बस 5 मिनट का एक सरल ढांचा समझ लें. इससे आपका एक भी पॉइंट नहीं छूटेगा और आपका भाषण लोगों के दिलों को छू जाएगा.

5 मिनट का स्पीच तैयार करने का सही तरीका

किसी भी सफल स्पीच को मुख्य रूप से 3 भागों में बांटा जाता है-

  • शुरुआत (1 मिनट): अतिथियों का अभिवादन करें और एक देशभक्ति शायरी या नारे से शुरुआत करें.
  • मुख्य विषय (3 मिनट): आजादी के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की प्रगति पर बात करें.
  • निष्कर्ष व अंत (1 मिनट): देश के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लें, धन्यवाद कहें और 'जय हिंद' के नारे के साथ भाषण समाप्त करें.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं भारत की आजादी से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब? खेलें ये आसान Independence Day Quiz

5 मिनट की स्पीच स्क्रिप्ट

आप नीचे दी गई स्क्रिप्ट का इस्तेमाल सीधे अपने भाषण के लिए कर सकते हैं:

शुरुआत (अभिवादन): आदरणीय मुख्य अतिथिगण, आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा,

नशा यह भारत की शान का है.

मुख्य भाषण (इतिहास व बलिदान): आज हम सब यहां अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं. 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की लगभग 200 वर्षों की गुलामी से आजाद हुआ था. इस आजादी को पाने के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था.

महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और रानी लक्ष्मीबाई जैसे अनगिनत वीरों के कड़े संघर्ष और बलिदान की बदौलत ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं. आजादी का यह दिन हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की याद दिलाता है.

देश का विकास और हमारी जिम्मेदारी: आज हमारा भारत विज्ञान, तकनीक, खेल और रक्षा के क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है. लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम देश में फैली गरीबी, अशिक्षा और गंदगी जैसी समस्याओं को मिटाने में अपना योगदान दें. जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करेगा, तभी हमारा भारत सही मायनों में विश्व गुरु बनेगा.

समापन: आइए आज इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा हमेशा करेंगे.

मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिए -

भारत माता की जय. जय हिंद. जय भारत.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर स्पेशल 20+ GK के सवाल! क्या आप दे सकते हैं इन 30 सवालों के सही जवाब?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >