IIT मद्रास की नई पहल, Protein Mess में आधी कीमत पर मिलेगा मटन-चिकन

IIT Madras Protein Mess: IIT मद्रास ने छात्रों की फिटनेस और सेहत को ध्यान में रखते हुए कैंपस में ‘प्रोटीन मेस’ (Protein Mess) की शुरुआत की है. इसके तहत अब आधे दाम पर छात्रों को मटन, चिकन, अंडे और दाल जैसे फूड आईटम दिए जाएंगे.

IIT Madras Protein Mess: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Madras) ने छात्रों की सेहत के लिए प्रोटीन मेस’ (Protein Mess) नाम से एक नई पहल की है. इस पहल के अनुसार, संस्थान छात्रों को कम दाम पर प्रोटीन से भरपूर भोजन उपलब्ध कराएगा. ये पहल खासकर एथलीट्स स्टूडेंटस के लिए शुरू किया जा रहा है. इस मेन्यू के तहत फिश, चिकन, मटन, दाल और स्प्रॉट्स जैसे आइटम दिए जाएंगे. 

IIT Madras की प्रोटीन थाली में क्या-क्या होगा?

मिली जानकारी के अनुसार, IIT मद्रास की प्रोटीन मेस में छात्रों को फिश करी, चिकन यखनी पुलाव, मटन रोगन जोश, एग भुर्जी, पनीर टिक्का, सोया चंक्स, अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स), दाल मखनी, शकरकंद और चना जैसे पौष्टिक व्यंजन दिए जाएंगे.

IIT Madras की ऑफिशियल नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट (PC-X)

स्पोर्ट्स खेलने वाले स्टूडेंट को मिलेगी ताकत और मजबूती

IIT का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य स्पोर्ट्स खेलने वाले स्टूडेंट की मांसपेशियों की रिकवरी (Muscle Recovery), सहनशक्ति (Endurance) और लगातार प्रशिक्षण (Sustained Training) को बेहतर बनाना है. पहले किसी भी तरह की कॉलेज खेल प्रतियोगिता से 15 दिन के तैयारी शिविर (Preparatory Camp) के दौरान छात्रों को प्रोटीन डाइट मिलता था. लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर तीन महीने कर दिया गया है.

छात्रों से आधा खर्च लिया जाएगा

छात्रों से इस विशेष मेन्यू के लिए टोटल लागत का केवल आधा हिस्सा लिया जाएगा, बाकी का खर्च संस्थान और IIT Madras के पूर्व छात्रों के सहयोग से दिया जाएगा. संस्थान की ओर से अभी तक यह क्लियर नहीं किया गया है कि इस योजना का लाभ कितने छात्रों को मिलेगा.

छात्रों को उपस्थिति में भी मिलेगी छूट

IIT मद्रास की यह पहल केवल भोजन तक सीमित नहीं है बल्कि खिलाड़ी छात्रों को को समर्थन देने के लिए टूर्नामेंट में भाग लेने पर उपस्थिति (Attendance) में छूट, छूटे हुए क्विज और सेमेस्टर परीक्षा के लिए मेकअप एग्जाम जैसी सुविधाएं भी दी जाने की व्यवस्था है. इसके अलावा, खिलाड़ियों को फिटनेस ट्रेनिंग और मानसिक तैयारी (Psychological Conditioning) भी कराई जाती है.

खेल कोटे से एडमिशन की पहल

IIT मद्रास ने वर्ष 2024-25 से स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन (SEA) की शुरुआत की है, जिसके तहत खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और JEE Advanced क्वालिफाई करने वाले छात्रों को अंडरग्रेजुएट कार्यक्रमों में अतिरिक्त (Supernumerary) सीटों पर एडमिशन दिया जाता है. इस पहल के तहत 5 नेशनल लेवल के प्लेयर को एडमिशन मिला.

यह भी पढ़ें- CBSE बदलने जा रहा है थ्री लैंग्वेज पॉलिसी, इस बार छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >