IIT Kanpur New Course: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस की बढ़ती मांग को देखते हुए IIT कानपुर ने 6 महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है. यह कोर्स खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स और ग्रेजुएट्स के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे AI, मशीन लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स में इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स हासिल कर सकें.
कब से शुरू होगा कोर्स?
IIT Kanpur ने एडवांस डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग फॉर बिजनेस एनालिटिक का कोर्स शुरू किया है. यह 6 महीने का ऑनलाइन कार्यक्रम है, जिसकी कक्षाएं 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी. इसमें वीकेंड पर लाइव ऑनलाइन क्लासेज होंगी, जिससे नौकरी करने वाले लोग भी आसानी से इसमें शामिल हो सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इच्छुक उम्मीदवार सितंबर 2026 के मध्य तक आवेदन कर सकते हैं.
क्या सिखाया जाएगा IIT Kanpur के इस कोर्स में?
इस कार्यक्रम में छात्रों को इन विषयों की ट्रेनिंग दी जाएगी-
- एडवांस्ड डेटा साइंस मशीन लर्निंग (Machine Learning)
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
- बिजनेस एनालिटिक्स
- Python
- प्रोग्रामिंग डेटा आधारित निर्णय (Data-driven Decision Making)
कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ रियल लाइफ बिजनेस प्रॉब्लम पर आधारित प्रैक्टिकल लर्निंग पर भी जोर दिया जाएगा.
कौन कर सकता है IIT Kanpur के इस कोर्स के लिए आवेदन?
यह कार्यक्रम मुख्य रूप से वर्किंग प्रोफेशनल्स और ग्रेजुएट्स के लिए तैयार किया गया है, जो AI और डेटा साइंस के क्षेत्र में अपने कौशल को बेहतर बनाना चाहते हैं या करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं.
कितनी है IIT Kanpur के इस कोर्स की फीस?
IIT कानपुर की आधिकारिक जानकारी के अनुसार- आवेदन शुल्क: 1,000 रुपये + GST प्रोग्राम फीस: 85,000 रुपये + GST कुल फीस: 1,00,300 रुपये (GST सहित)
फीस दो किस्तों में जमा की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- BCom किया है, ये 5 सरकारी नौकरी में कर सकते हैं आवेदन, 35000 रुपए से 90000 रुपए तक की सैलरी
