GNM और BSc नर्सिंग वालों के लिए सुनहरा मौका, IGNOU के प्लेसमेंट में हर महीने मिलेंगे 21562 रुपये

IGNOU Nursing Placement 2026: IGNOU ने नर्सिंग ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती निकाली है. नर्सिंग से संबंधित योग्यताएं रखने वाले IGNOU इस प्लेसमेंट ड्राइव (Placement Drive) में शामिल हो सकते हैं.

IGNOU Nursing Placement 2026: अगर आपने नर्सिंग से ग्रेजुएट किया है तो आपके लिए काम की खबर है. IGNOU के कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) की ओर से एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है, जिसमें फोर्टिस हॉस्पिटल नर्सिंग पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा. हालांकि, इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए कुछ इग्नू के कुछ शर्तों को पूरा करना होगा.

IGNOU के प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्लेसमेंट ड्राइव में नर्सिंग से संबंधित योग्यताएं रखने वाले IGNOU के छात्र और पूर्व छात्र भाग ले सकते हैं. कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए और रजिस्ट्रेशन की शर्तें पूरी होनी चाहिए.


फोर्टिस हॉस्पिटल में मिलेगा मौका

प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चुने गए कैंडिडेट्स को फोर्टिस हॉस्पिटल में काम करने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में फोर्टिस देश के प्रमुख अस्पताल समूहों में शामिल है, जहां कैंडिडेट्स को प्रोफेशनल एक्सपीरियंस और करियर ग्रोथ के अवसर मिल सकते हैं.

इग्नू प्लेसमेंट डिटेल

इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए अनुभवी और फ्रेशर दोनों अप्लाई कर सकते हैं. चुने गए कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड के रूप में 21,562 रुपये प्रति महीने मिलेंगे. अगर कोई कैंडिडेट्स होस्टल की सुविधा चुनता है तो उसे स्टाइपेंड के रूप में 18,762 रुपये प्रति महीने मिलेंगे.

  • टोटल कितनी वैकेंसी- 15 से ज्यादा
  • डेट- 25 अगस्त 2026 (मंगलवार)
  • समय - सुबह 11:00 बजे से

IGNOU Nursing Placement 2026 के लिए एलिजिबिलिटी 

  • GNM / Alternative Nursing Course (Male Candidates)
  • BSc Nursing किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से.

इग्नू के प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए जरूरी स्किल्स 

  • नर्सिंग सिस्टम और प्रक्रियाओं की अच्छी जानकारी.
  • नर्सिंग स्टैंडर्ड्स और प्रोटोकॉल की जानकारी.
  • मेडिकल प्रोसेस, प्रक्रियाओं और प्रिस्क्रिप्शन को समझने की क्षमता.

IGNOU Placement के लिए चयन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ अपडेटेड रिज्यूमे, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचने की सलाह दी गई है.

छात्रों के लिए सुनहरा मौका

एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह की प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों को सीधे नियोक्ताओं से जुड़ने का अवसर देती हैं. इससे न केवल रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं, बल्कि छात्रों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की जरूरतों और कार्य संस्कृति को समझने का भी मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें: IBPS क्लर्क की 11,403 भर्ती के लिए आज है लास्ट डेट, अप्लाई करने से पहले तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >