IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS Clerk Recruitment 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 21 अगस्त 2026 तक चलेगी.
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. हालांकि, अभी डिटेल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है. डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही भर्ती की संख्या, पात्रता, आवेदन शुल्क आदि के बारे में जानकारी मिलेगी.
IBPS Clerk 2026 का संभावित शेड्यूल
| कार्यक्रम | लास्ट डेट |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 अगस्त 2026 |
| आवेदन की लास्ट डेट | 21 अगस्त 2026 |
| प्री-एग्जाम ट्रेनिंग | सितंबर 2026 |
| प्रीलिम्स परीक्षा | 10 और 11 अक्टूबर 2026 |
| प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट | नवंबर 2026 |
| मेन्स परीक्षा | 27 दिसंबर 2026 |
| प्रोविजनल अलॉटमेंट | मार्च 2027 |
कैसे होगा IBPS Clerk सेलेक्शन?
IBPS क्लर्क की इस भर्ती के लिए सेलेक्शन दो चरण की परीक्षा के आधार पर होगा. पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) और मुख्य परीक्षा (Main Examination) है. प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. फाइनल सेलेक्शन मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
कौन कर सकेगा आवेदन?
इस भर्ती के लिए पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और रिक्तियों का विस्तृत विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के साथ उपलब्ध कराया जाएगा. फिलहाल IBPS ने केवल आवेदन और परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है.
यह भी पढ़ें- ISRO में ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
