HTET Result 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
इन स्तरों के लिए जारी हुआ रिजल्ट
HTET 2026 का परिणाम तीनों स्तरों - PRT (लेवल-1), TGT (लेवल-2) और PGT (लेवल-3) के लिए जारी किया गया है. परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स हरियाणा TET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) डालें.
ऐसे चेक करें HTET Result 2026
सबसे पहसे HTET की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं. HTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें. सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. फ्यूचर के लिए इसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
HTET परीक्षा में लेवल वाइज कितने कैंडिडेट्स हुए थे शामिल
| लेवल | परीक्षा | शामिल उम्मीदवार |
| लेवल-1 (PRT) | प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) | 41,062 |
| लेवल-2 (TGT) | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कक्षा 6 से 8) | 1,19,141 |
| लेवल-3 (PGT) | स्नातकोत्तर शिक्षक (कक्षा 9 से 12) | 73,091 |
| कुल | - | 2,33,294 |
HTET क्वालिफाइंग मार्क्स
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) प्राप्त करने होंगे. हरियाणा के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PH) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 82 अंक (55%) निर्धारित हैं.
ये भी पढ़ें: DU PhD Admission 2026 : चार वर्षीय यूजी के बाद सीधे पीएचडी करने का मौका
