हाईकोर्ट में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

HP High Court Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी शानदार सैलरी और भत्ते हैं, जहां अलग-अलग पदों पर 20,000 से लेकर 80,000 से अधिक तक की सैलरी पाने का बेहतरीन मौका है. आइएं जानते हैं अलग-अलग पदों के अनुसार वेतन, योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

HP High Court Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने क्लर्क, स्टेनोग्राफर, प्रोसेस सर्वर, ड्राइवर और चपरासी समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थी.

इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की लिंक आज से यानी 10 अगस्त से एक्टिव कर दिया गया है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल पोर्टल highcourt.hp.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं. 

इस भर्ती का सबसे बड़ा आकर्षण इसका शानदार पे-स्केल है. अलग-अलग पदों के हिसाब से चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने आकर्षक वेतन के साथ राज्य सरकार के नियमानुसार कई तरह के भत्ते (Dearness Allowance, HRA आदि) भी दिए जाएंगे.

पद के अनुसार सीटों की संख्या और सैलरी

Post NameTotal VacanciesPay Level & Scale
कोर्ट मैनेजर05Level 16 (48,700 - 1,54,300)
क्लर्क141Level 03 (20,200 - 64,000)
स्टेनोग्राफर79Level 06 (25,600 - 81,200)
ड्राइवर09Level 05 (21,300 - 67,800)
प्रोसेस सर्वर65Level 01 (18,000 - 56,900)
चपरासी, चौकीदार, सफाई कर्मचारी 89Level 01 (18,000 - 56,900)
कुल पद 388

इसमें कुछ पद रेगुलर, कुछ कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड और कुछ पद डेली वेजेज (Daily wages) पे वाले हैं. इसमें हिमाचल प्रदेश के सरकारी नियमों के अनुसार पे किए जाएंगे. विशेष जानकारी नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

Himachal Pradesh High Court Vacancy 2026 Official Notification

पदों के अनुसार जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

हाईकोर्ट द्वारा जारी ऑफिशियल पे-मेट्रिक्स के अनुसार पदों का संभावित वेतनमान इस प्रकार है-

  • क्लर्क और स्टेनोग्राफर : इन पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को पे-बैंड के तहत शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 30,000 से 60,000 प्रति माह तक मिलेगी. समय और अनुभव के साथ यह सैलरी 80,000 तक पहुंच सकती है.
  • प्रोसेस सर्वर और ड्राइवर : इन पदों के लिए 12वीं या 10वीं पास अभ्यर्थियों को ग्रेड-पे के अनुसार 22,000 से 45,000 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा.
  • चपरासी, चौकीदार : 10वीं पास कैंडिडेट्स को चतुर्थ श्रेणी के पे-मेट्रिक्स के आधार पर 18,000 से 35,000 प्रति माह तक की इन-हैंड सैलरी और सरकारी भत्ते दिए जाएंगे.

किस पद के लिए कितनी योग्यता? 

हाईकोर्ट में निकली इस वैकेंसी के लिए अलग-अलग पदों के हिसाब से योग्यता अलग-अलग रखी गई है:

  • क्लर्क और स्टेनोग्राफर (Clerk & Stenographer): किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कंप्यूटर टाइपिंग और शॉर्टहैंड की जानकारी अनिवार्य है.
  • प्रोसेस सर्वर (Process Server): मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है.
  • चपरासी, चौकीदार (Peon, Chowkidar, Mali): मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • ड्राइवर (Driver): 10वीं पास के साथ-साथ वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस (LMV) और ड्राइविंग का अनुभव होना अनिवार्य है.

कैटेगरी वाइज आवेदन फीस

CategoryApplication Fee per Post
सभी कैंडिडेट्स450
हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC-ST, OBC, EWS, PH)300

आयु सीमा और आखिरी तारीख

इस वैकेंसी के लिए योग्य अभ्यर्थी 26 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं आयु सीमा की बात की जाए तो कैंडिडेट्स की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

  • हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी आईडी से लॉग इन करें.
  • अब फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • अपने कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Apply Online Himachal High Court Vacancy 2026

ये भी पढ़ें: रेलवे में 10वीं-ITI पास के लिए 734 पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >