Weekly Current Affairs Quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

20 से 26 मार्च के साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को करें मजबूत...

Weekly Current Affairs Quiz 2025 : समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रति यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज विशेष रूप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए तैयार किया गया है. इससे न सिर्फ आप अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं, बल्कि अपने नॉलेज में इजाफा भी कर सकते हैं.

1. हाल में मुंबई का दौरा करनेवाला एचएमएनजेडएस ते काहा किस देश की नौसेना का जहाज है?
(क) न्यूजीलैंड
(ख) रूस
(ग) ऑस्ट्रेलिया
(घ) फ्रांस

2. पूर्वोत्तर हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनईएचएचडीसी) ने किस देश से एरी रेशम के लिए ओको-टेक्स प्रमाणन प्राप्त किया है?
(क) जापान
(ख) इंडोनेशिया
(ग) ब्राजील
(घ) जर्मनी

3. मार्च की किस तारीख को ‘प्रकृति के नन्हे दूतों को सम्मान’ थीम के साथ विश्व गौरैया दिवस 2025 मनाया गया?
(क) 15 मार्च
(ख) 20 मार्च
(ग) 21 मार्च
(घ) 25 मार्च

4. बीते 21 मार्च को मनाये गये अंतरराष्ट्रीय वन दिवस की थीम क्या थी?
(क) जंगल और जमीन
(ख) वन और जीवन
(ग) जंगल से हम
(घ) वन और भोजन

5. 57वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 31 मार्च से 5 अप्रैल तक किस राज्य में आयोजित की जायेगी?
(क) ओडिशा
(ख) राजस्थान
(ग) बिहार
(घ) झारखंड

6. हांगकांग में 18वें एशियन फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड हासिल करनेवाली फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट की निर्देशक हैं?
(क) संध्या सूरी
(ख) किरण राव
(ग) जोया अख्तर
(घ) पायल कपाड़िया

7. भारत में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) को लागू करने वाला पहला राज्य कौन सा है?
(क) मेघालय
(ख) नागालैंड
(ग) सिक्किम
(घ) मणिपुर

8. निम्न में से किसने स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2025 जीता है?
(क) विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट
(ख) हिमांशु कुलकर्णी
(ग) राजेंद्र सिंह
(घ) गुंटर ब्लोस्चेल

9. विधानसभा की कार्यवाही को सांकेतिक भाषा में प्रसारित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) केरल
(ग) पंजाब
(घ) उत्तराखंड

10. किस संगठन ने 21 मार्च, 2025 को पहले विश्व हिमनदी दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र विश्व जल विकास रिपोर्ट 2025 जारी की है?
(क) यूनेस्को
(ख) यूएनडीपी
(ग) वर्ल्ड बैंक
(घ) यूएनईपी

सही जवाब
1 (क), 2 (घ) , 3 (ख), 4 (घ), 5(क), 6(घ), 7(ख), 8 (घ), 9(ग), 10(क).

यह भी देखें : Weekly Current Affairs 2025 : 20 से 26 मार्च का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >