एक क्लिक में जानें भारत की 10 सबसे लंबी नदियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Longest rivers in India: भारत की 10 सबसे लंबी और महत्वपूर्ण नदियां कौन सी हैं. यहां देखें भारत के सबसे लंबी नदियों के नाम. साथ ही उन नदियों की की लंबाई और उद्गम स्थल.

Longest rivers in India: भारत को ‘नदियों का देश’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा. यहां नदियां सिर्फ पानी का स्रोत नहीं हैं, बल्कि उन्हें मां  का दर्जा दिया गया है. खेती-बाड़ी से लेकर पीने के पानी और बिजली बनाने तक, ये नदियां देश की अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की जिंदगी की रीढ़ हैं. अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या अपने देश को बेहतर तरीके से जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं भारत की 10 सबसे महत्वपूर्ण नदियों के बारे में. 

Longest rivers in India: भारत की 10 सबसे लंबी और महत्वपूर्ण नदियां

क्र.सं.नदी का नामकुल लंबाई (किमी)उद्गम स्थल (Origin)कहां गिरती/मिलती है 
1गंगा2,525गंगोत्री ग्लेशियर, उत्तराखंडबंगाल की खाड़ी
2गोदावरी1,465त्र्यंबकेश्वर, महाराष्ट्रबंगाल की खाड़ी
3कृष्णा1,400महाबलेश्वर, महाराष्ट्रबंगाल की खाड़ी
4यमुना1,376यमुनोत्री ग्लेशियर, उत्तराखंडगंगा नदी में मिलन (प्रयागराज)
5नर्मदा1,312अमरकंटक पठार, मध्य प्रदेशअरब सागर
6सिंधु (Indus)3,180तिब्बत (मानसरोवर झील के पास)अरब सागर
7ब्रह्मपुत्र2,900आंग्सी ग्लेशियर, तिब्बतबंगाल की खाड़ी
8महानदी890सिहावा पहाड़ियां, छत्तीसगढ़बंगाल की खाड़ी
9कावेरी (Cauvery)800ब्रह्मगिरी पहाड़ियां, कर्नाटकबंगाल की खाड़ी
10तापी (Tapti)724सतपुड़ा पर्वतमाला, मध्य प्रदेशअरब सागर

गंगा नदी – भारत की सबसे पवित्र नदी

गंगा भारत की सबसे लंबी (Longest rivers in India) और सबसे महत्वपूर्ण नदी है. यह उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर (भागीरथी) से निकलती है. देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलने के बाद इसका नाम गंगा पड़ता है. भारत की एक-चौथाई आबादी पानी के लिए गंगा बेसिन पर निर्भर है. यह बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा ‘सुंदरवन’ बनाती है. 

सिंधु नदी – इतिहास की गवाह

सिंधु नदी का ऐतिहासिक महत्व बहुत ज्यादा है, क्योंकि इसी के किनारे ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ का विकास हुआ था. यह तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से निकलती है और भारत के लद्दाख से होते हुए पाकिस्तान की तरफ जाती है. कुल लंबाई 3,180 किमी है, लेकिन भारत में यह लगभग 1,114 किमी बहती है. इसकी प्रमुख सहायक नदियां  झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज हैं. 

ब्रह्मपुत्र नदी – सबसे चौड़ी नदी

तिब्बत से ‘सांगपो’ के नाम से निकलने वाली यह नदी अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत में प्रवेश करती है, जहां इसे ब्रह्मपुत्र कहा जाता है. असम से होते हुए यह बांग्लादेश में जाती है. पानी की मात्रा के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी और सबसे चौड़ी नदी है. असम का प्रसिद्ध ‘माजुली द्वीप’ (दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप) इसी पर स्थित है. 

यमुना नदी – गंगा की सबसे बड़ी सहेली

यमुना नदी उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है और दिल्ली, मथुरा, आगरा से होते हुए प्रयागराज (इलाहाबाद) में गंगा नदी से मिल जाती है. इस मिलन को ‘त्रिवेणी संगम’ कहा जाता है. इसके किनारे दुनिया का अजूबा ‘ताजमहल’ स्थित है. यह गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी है. 

गोदावरी नदी – दक्षिण गंगा

गोदावरी दक्षिण भारत (Peninsular India) की सबसे लंबी नदी है. यह महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है. आकार और लंबाई के कारण इसे ‘वृद्ध गंगा’ या ‘दक्षिण गंगा’ भी कहा जाता है. 

राजमहेंद्रवरम (राजामुंद्री) में गोदावरी नदी पर बना गोदावरी पुल

कृष्णा नदी – दक्षिण की जीवन रेखा

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से निकलने वाली कृष्णा नदी (Longest rivers in India) कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है. भारत का प्रसिद्ध ‘नागार्जुन सागर बांध’ इसी नदी पर बना हुआ है. यह दक्षिण भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है. 

नर्मदा नदी – उल्टी बहने वाली नदी

मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलने वाली नर्मदा नदी (Longest rivers in India) की कहानी बाकी नदियों से थोड़ी अलग है. भारत की ज्यादातर नदियां पूर्व की तरफ बहकर बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, लेकिन नर्मदा पश्चिम की तरफ बहती हुई अरब सागर में जाकर मिलती है. यह नदी पहाड़ों के बीच से बहती है और जबलपुर के पास खूबसूरत ‘धुआंधार जलप्रपात’ (Waterfall) बनाती है. 

ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी

महानदी – ओडिशा का गौरव

महानदी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से निकलती है और ओडिशा से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है. दुनिया का सबसे लंबा मिट्टी का बांध, यानी ‘हीराकुंड बांध’ इसी महानदी पर बना हुआ है.

कावेरी नदी – दक्षिण का विवाद और वरदान

कर्नाटक के कोडागु जिले की ब्रह्मगिरी पहाड़ियों से निकलने वाली कावेरी नदी (Longest rivers in India) तमिलनाडु से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है. दक्षिण भारत में इसे बेहद पवित्र माना जाता है और इसे ‘दक्षिण की गंगा’ भी कहा जाता है. 

तापी/ताप्ती नदी – नर्मदा की जुड़वां

नर्मदा की तरह तापी नदी (Longest rivers in India) भी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से निकलती है और पश्चिम की तरफ बहते हुए महाराष्ट्र और गुजरात से होकर अरब सागर (खंभात की खाड़ी) में गिरती है. सूरत शहर इसी नदी के किनारे बसा हुआ है. इसे नर्मदा नदी की जुड़वां बहन भी कहा जाता है क्योंकि यह उसी के समानांतर बहती है. 

यह भी पढ़ें: भारत के 10 सबसे लंबे नेशनल हाईवे, जानें आपके शहर से कौन सा गुजरता है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >