SSC CHSL 2026 GK के ये 20 सवाल जरूर पढ़ लें, परीक्षा में आ सकते हैं ऐसे ही प्रश्न

SSC CHSL GK Question in Hindi 2026: SSC CHSL परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यहां 20 महत्वपूर्ण GK के प्रश्न दिए गए हैं. हिस्ट्री, संविधान, भूगोल और जनरल नाॅलेज से जुड़े इन सवालों को हल करके अपनी तैयारी जरूर परखें और सही जवाब से मिलान करें.

SSC CHSL GK Question in Hindi 2026: SSC CHSL परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जनरल नाॅलेज और करंट अफेयर्स बेहद महत्वपूर्ण हैं. अगर आप भी परीक्षा में GK सेक्शन में बेहतर स्कोर करना चाहते हैं, तो यह कुछ GK के प्रश्न आपके लिए मददगार हो सकती है. नीचे दिए गए महत्वपूर्ण GK Questions आपके रिवीजन को मजबूत करने के साथ-साथ परीक्षा के लिए आपकी तैयारी का आकलन करने में भी मदद करेंगे. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं SSC CHSL 2026 के महत्वपूर्ण GK प्रश्न और उनके सही जवाब.

Top 20 GK Questions: यहां देखिए टाॅप 20 प्रश्न

सवाल: भारत में पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा किस संशोधन से मिला?

जवाब: 73वां संशोधन

सवाल: भारतीय संविधान में 'समानता का अधिकार' किन अनुच्छेदों में है?

जवाब: अनुच्छेद 14 से 18

सवाल: भारत में पहली यात्री रेलगाड़ी किन दो स्थानों के बीच चली थी?

जवाब: मुंबई से ठाणे

सवाल: 'पंचतंत्र' की रचना किसने की थी?

जवाब: विष्णु शर्मा

सवाल: भारत की सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य कौन-सा है?

जवाब: गुजरात

सवाल: 'भारत का नेपोलियन' किस शासक को कहा जाता है?

जवाब: समुद्रगुप्त

सवाल: भारतीय संविधान में 'मूल कर्तव्यों' को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया था?

जवाब: 42वां संविधान संशोधन

सवाल: भारतीय संसद का संयुक्त अधिवेशन कौन बुलाता है?

जवाब: राष्ट्रपति

सवाल: 'काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान' किस राज्य में स्थित है?

जवाब: असम

सवाल: 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?

जवाब: डब्ल्यू. सी. बनर्जी

डब्ल्यू. सी. बनर्जी (Image- Wikipedia)

सवाल: भारत में 'हरित क्रांति' का सबसे अधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ा?

जवाब: गेहूं

सवाल: 'कोणार्क सूर्य मंदिर' किस राज्य में स्थित है?

जवाब: ओडिशा

सवाल: भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएं हैं?

जवाब: 22

सवाल: चिपको आंदोलन' मुख्यतः किससे संबंधित था?

जवाब: वन संरक्षण

सवाल: भारत में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' किसकी जयंती पर मनाया जाता है?

जवाब: स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद (Image- Wikipedia)

सवाल: मेघदूत' के रचयिता कौन हैं?

जवाब: कालिदास

सवाल: 'भारत का मैनचेस्टर' किस शहर को कहा जाता है?

जवाब: अहमदाबाद

सवाल: भारतीय संविधान में 'संवैधानिक उपचारों का अधिकार' किस अनुच्छेद में है?

जवाब: अनुच्छेद 32

सवाल: सांची स्तूप' किस राज्य में स्थित है?

जवाब: मध्य प्रदेश

सवाल: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 किस अधिकार से संबंधित है?

जवाब: जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से जुड़े 50 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर, स्कूल असेंबली के लिए काम की


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >