भारत का एकमात्र गांव, जहां शाम होने के बाद नहीं दिखते हैं लोग, भूतों का बसेरा कहलाता है

Haunted Village in India: भारत का वो गांव जहां रात होने के बाद कोई नहीं रुकता. दुनिया के सबसे डरावने प्लेस में इसकी गिनती होती है. आइए, जानते हैं इसका नाम.

Most Haunted Village in India: क्या आपकी दिलचस्पी डरावनी चीजों के बारे में जानकारी हासिल करने में है. अगर हां तो आज हम आपको दुनिया के सबसे डरावने गांव के बारे में बताएंगे. क्या आपने कभी ऐसे गांव के बारे में सुना है, जहां लोग रात होने के बाद जाने से डरते हैं? भारत में एक ऐसा रहस्यमयी गांव मौजूद है, जिसे दुनिया के सबसे डरावने गांवों में गिना जाता है. इस गांव से जुड़ी कहानियां सुनकर आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कहा जाता है कि यहां सालों पहले कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बाद पूरा गांव रातों-रात खाली हो गया. तब से यह जगह वीरान है.

200 साल पहले खाली हुआ था ये गांव

राजस्थान के जैसलमेर से करीब 18 किलोमीटर दूर थार रेगिस्तान के बीच बसा कुलधरा गांव आज भी रहस्य और डर की कहानियों के लिए मशहूर है. कभी यह गांव पालीवाल ब्राह्मणों की समृद्ध बस्ती हुआ करता था, लेकिन करीब 200 साल पहले यहां रहने वाले लोग अचानक रातों-रात गांव छोड़कर चले गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बाद यह गांव फिर कभी आबाद नहीं हो सका.

कुलधारा गांव (राजस्थान का डरावना गांव)

आखिर क्यों खाली हुआ ये गांव?

इतिहास और लोकल कहानियों के अनुसार, 13वीं शताब्दी में बसे कुलधरा गांव में पालीवाल ब्राह्मण रहते थे. यह समुदाय खेती और व्यापार में काफी समृद्ध माना जाता था. कहा जाता है कि उस समय जैसलमेर के दीवान सलीम सिंह की नजर गांव के मुखिया की बेटी पर पड़ गई थी. उसने लड़की से शादी करने का दबाव बनाया और गांववालों को धमकी दी. इसके बाद गांव के लोगों ने सम्मान बचाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया.

लोककथाओं के मुताबिक, एक ही रात में कुलधरा समेत आसपास के 84 गांव खाली कर दिए गए. जाते-जाते गांववालों ने इस जगह को श्राप दे दिया कि यहां फिर कभी कोई बस नहीं पाएगा.

क्या सच में है भूतों का साया?

कुलधरा को भारत के सबसे “हॉन्टेड” गांवों में गिना जाता है. कई पर्यटक और पैरानॉर्मल एक्सपर्ट दावा कर चुके हैं कि यहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और रात में असामान्य घटनाएं महसूस होती हैं. हालांकि इन दावों की साइंटिफिक पुष्टि नहीं हुई है. कुछ इतिहासकारों का मानना है कि गांव छोड़ने की असली वजह पानी की कमी और बदलती आर्थिक परिस्थितियां भी हो सकती हैं.

कुलधारा गांव

पर्यटन स्थल बन चुका है कुलधरा

वर्तमान समय में कुलधरा राजस्थान का एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन गया है. यहां के टूटे हुए मकान, सुनसान गलियां और पुराने मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. राजस्थान पर्यटन विभाग ने इसे संरक्षित विरासत स्थल के रूप में विकसित किया है.

रात में रुकने से क्यों डरते हैं लोग?

लोकल लोगों के बीच मान्यता है कि सनसेट के बाद यहां रुकना ठीक नहीं है. यही वजह है कि कुलधरा का नाम भारत की सबसे रहस्यमयी जगहों में शामिल हो चुका है. सोशल मीडिया और फिल्मों में भी इस गांव की कहानियां अक्सर चर्चा में रहती हैं.

यह भी पढ़ें- भारत का एकमात्र गांव, जहां घरों में नहीं होते दरवाजे, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >