Daily Current Affairs: देखें आज 4 जनवरी के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

Daily Current Affairs: आज 4 जनवरी को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में कौन घरेलू उड़ानों में वाईफाई कनेक्टिविटी सेवा प्रदान करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है?

Ans. एयर इंडिया

2. वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से नवंबर के बीच भारत का कॉफी निर्यात कितना पहुंच गया है?

Ans. $1.15 अरब

3. किस IIT संस्थान ने मिट्टी में मौजूद विषैले प्रदूषकों को खत्म करने के लिए बैक्टीरिया विकसित किया है?

Ans. आईआईटी बॉम्बे

4. वस्त्र एवं परिधान के वैश्विक व्यापार में 3.9% हिस्सेदारी के साथ भारत विश्व निर्यात में किस स्थान पर है?

Ans. छठे

5. भारत में वाहनों की खुदरा बिक्री 2024 में वार्षिक आधार पर 9% बढ़कर कितने यूनिट से अधिक हो गई है?

Ans. 2.6 करोड़

6. हाल ही किसको केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

Ans. वितुल कुमार

7. हाल ही में भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता कितने गीगावाट को पार गई है?

Ans. 200 गीगावाट

8. हाल ही में भारत सरकार ने कितने ख‍िलाड़‍ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का निर्णय लिया है?

Ans. 04

9. वर्तमान में कितने ग्रामीण भू-अभिलेखों का डिजिटलीकरण कर दिया गया है?

Ans. 98.5%

10. विश्व में प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘विश्व ब्रेल दिवस’ मनाया जाता है?

Ans. 04 जनवरी

ऐसी सामान्य ज्ञान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 93000 रुपए प्रति माह मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: बिहार की इस बेटी ने गांव वालों का तोड़ा घमंड, पढ़ने से रोका तो UPSC क्रैक कर बनी IAS अफसर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >