दुनिया का सबसे ठंडा देश कौन सा है? जहां पड़ती है हड्डियां जमा देने वाली ठंड

Coldest Country in the World: दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां सर्दियों के मौसम में तापमान बहुत ज्यादा गिर जाता है. कुछ जगहों पर ठंड इतनी ज्यादा होती है कि नदियां और झीलें तक जम जाती है. ऐसे में यहां दुनिया के सबसे ठंडे देश के बारे में जानते हैं.

Coldest Country in the World: दुनिया में अलग-अलग देशों की जलवायु भी अलग-अलग होती है. कहीं बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है तो कहीं कड़ाके की ठंड. कई देशों में सर्दियों के दौरान टेंपरेचर शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है और चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर दुनिया का सबसे ठंडा देश कौन सा है, जहां तापमान साल के कई महीनों तक शून्य से काफी नीचे बना रहता है. साथ ही और ठंड लोगों के डेली लाइफ को भी प्रभावित करती है. आइए जानते हैं कि दुनिया का सबसे ठंडा देश (Coldest Country in the World) कौन-सा है. 

Coldest Country in the World: दुनिया का सबसे ठंडा देश कौन-सा है?

दुनिया के सबसे ठंडे देश की बात करें तो सबसे ऊपर नाम ग्रीनलैंड का आता है. ग्रीनलैंड कनाडा के पास आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच स्थित है. जगह के हिसाब से यह उत्तर अमेरिका में आता है, लेकिन राजनीति से यूरोप से जुड़ा है.

World of Statistics की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनलैंड दुनिया के सबसे ठंडे देशों में से एक है. यहां साल भर औसतन करीब -18°C तापमान रहता है, इसलिए यहां हमेशा कड़ाके की ठंड पड़ती है

रूस क्यों है दुनिया का सबसे ठंडा देश?

रूस (Russia) को भी दुनिया का सबसे ठंडा देश माना जाता है, क्योंकि यहां के कई क्षेत्रों में टेंपरेचर सर्दियों के दौरान बहुत कम हो जाता है. कुछ जगहों पर तापमान इतना गिर जाता है कि सामान्य जीवन जीना भी मुश्किल हो जाता है. 

रूस क्षेत्रफल (Area) के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है और इसका एक बड़ा हिस्सा उत्तरी ध्रुव (Arctic region) के पास स्थित है. यही वजह है कि यहां सर्दियों में टेंपरेचर बहुत ज्यादा गिर जाता है.  रूस के कई इलाकों में बर्फ कई महीनों तक जमी रहती है और तापमान माइनस में चला जाता है. 

दुनिया की सबसे ठंडी बस्ती

रूस (Coldest Country in the World) के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित Oymyakon को दुनिया की सबसे ठंडी बस्ती माना जाता है. यहां का टेंपरेचर सर्दियों में लगभग -50°C से -60°C तक पहुंच जाता है. साल 1933 में यहां का तापमान -67.7°C तक रिकॉर्ड किया गया था, जो पृथ्वी के सबसे कम तापमानों में से एक है. 

अंटार्कटिका सबसे ठंडी जगह

अगर देश की बजाय पूरे पृथ्वी की सबसे ठंडी जगह की बात करें तो वह है Antarctica. यहां का टेंपरेचर -80°C से -90°C तक पहुंच सकता है. हालांकि अंटार्कटिका कोई देश नहीं बल्कि एक महाद्वीप है. इसलिए इसे सबसे ठंडा देश नहीं कहा जाता है. 

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, पूरी आबादी एक छोटी बिल्डिंग में समा जाए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >