CM Hemant Soren New Scheme: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से JSSC CGL समेत झारखंड की प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इससे प्रश्न

CM Hemant Soren New Scheme, JSSC CGL 2024 Important Quesiton: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक नई स्कीम लांच की गई है. इस स्कीम से प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न पूछे जा सकते हैं. आइए जानें

CM Hemant Soren New Scheme, JSSC CGL 2024 Important Quesiton: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाएगा. छात्र इस परीक्षा को लेकर तैयारी में लगे हैं. हम यहां पर आपको बताने जा रहे हैं झारखंड सरकार की एक योजना के बारे में जिसे हाल ही में लांच किया गया है. सचिवालय सहायक परीक्षा में इससे प्रश्न आने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि एक्जाम में झारखंड से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे.

क्या है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ?

मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना के नामकरण में संशोधन की स्वीकृति दी गयी. अब यह झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नाम से जानी जाएगी.

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से मिलेगा क्या लाभ ?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए हर महीने 1000 रुपये राज्य सरकार की ओर से मिलेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुसार इस योजना से राज्य के 45 लाख माताओं और बहनों को फायदा होने वाला है मिलेगा.

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में किस उम्र की महिलाएं होंगी शामिल ?

योजना में 21 से 50 वर्ष तक की उम्र वाली महिलाओं को शामिल किया गया है.

किन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से लाभ ?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से उन परिवारों को लाभ मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से कम होगी.

झारखंड कैबिनेट द्वारा मंजूर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से क्या लाभ मिलेगा?

कैबिनेट द्वारा मंजूर की गयी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना यानी मुख्यमंत्री बहन-बेटी (माई-कुई) स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत सभी वर्गों की 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी. इस योजना की वार्षिक लागत 5500 करोड़ रुपये होगी.

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा द्वारा किन पदों पर होगी नियुक्तियां ?

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- 863 पद
जूनियर सचिवालय सहायक- 335 पद
श्रम प्रवर्तन अधिकारी -182 पद
योजना सहायक-5 पद
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- 195 पद
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- 252 पद
अंचल अधिकारी- 185 पद

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पास कर ज्वाइंग करने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी ?

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- लेवल 7- 49900 -142400
कनीय सचिवालय सहायक- लेवल 2- 19900- 63200
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- लेवल 6- 35400 – 112400
प्लानिंग असिस्टेंट- लेवल 5- 29200 – 93300

List of IPL Winners: 2008 से 2024 तक के सभी विजेताओं की सूची, यहां जानें

Industries of Jharkhand से आ सकते हैं JSSC CGL 2024 में इससे संबंधित प्रश्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >