From Failure to IAS: ओडिशा के राउरकेला की रहने वाली आईएएस संजीता महापात्रा (IAS Sanjita Mohapatra) उन लोगों के लिए सच्ची प्रेरणा हैं, जो एक से दो बार किसी परीक्षा में फेल होते हैं और हार मान लेते हैं. संजीता चार बार UPSC की सिविल सेवा में फेल हो चुकी हैं. लेकिन वे रूकी नहीं और ऑल इंडिया रैंक 10वीं के साथ UPSC में सफलता हासिल कर ली.
पोस्टिंग के बाद IAS ने स्वागत में फूल लाने के लिए किया मना
संजीता के लिए IAS सिर्फ एक ड्यूटी या पद नहीं है, वो हर पल इसे जीती हैं और समाज में सुधार लाने की कोशिश करती हैं. सांगली, मिरज और कुपवाड़ नगर निगम की नगर आयुक्त (Muncipal Corporation) के रूप में जब उनकी नियुक्ति हुई तो उन्होंने अपने स्वागत के लिए फूलों के गुलदस्ते लाने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि इसके बदले लोग स्कूल स्टूडेंट्स के लिए जरूरी चीजें जैसे कि किताबें और कॉपी-पेन जैसी चीजें भेंट करें.
IIT से इंजीनियरिंग के दौरान देखा था IAS बनने का सपना
संजीता ने IIT Kanpur से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उन्होंने यहीं से IAS बनने का सपना देखना शुरू कर दिया. बीटेक के साथ ही यूपीएससी क्रैक करने के लिए तैयारी शुरू कर दी.
चार प्रयासों तक नहीं मिली UPSC में सफलता
संजीता महापात्रा के लिए UPSC का सफर आसान नहीं रहा. शुरुआती तीन प्रयासों में वह प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) भी पास नहीं कर सकीं. चौथे प्रयास में भी सफलता नहीं मिली. लगातार असफलताओं के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी.
IAS संजीता ने नौकरी छोड़ी, बिना कोचिंग की तैयारी
संजीता ने IIT से डिग्री हासिल करने के बाद एक प्राइवेट नौकरी ले ली थी. उन्होंने नौकरी के साथ ही UPSC की तैयारी जारी रखी. लेकिन जब लगातार 4 बार उन्हें असफलता मिली तो उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और पूरा ध्यान तैयारी पर रखा.
बिना कोचिंग, बुक्स और अखबार से की तैयारी
2020 की IAS संजीता ने बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा की तैयारी की है. उन्होंने NCERT किताब को अपना बेस बनाया और रोज अखबार पढ़ती थीं. इसके अलावा ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और मॉक टेस्ट आदि का सहारा लिया.
ससुराल का मिला पूरा साथ
तैयारी के दौरान उन्हें अपने ससुराल का पूरा सहयोग मिला. परिवार के समर्थन और अपने दृढ़ संकल्प की बदौलत उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया और आखिरकार UPSC में सफलता हासिल की.
IAS ने दिया संदेश, UPSC के लिए महंगे कोचिंग की नहीं है जरूरत
संजीता गांव के छात्रों को UPSC परीक्षा क्रैक करने के लिए टिप्स भी देती हैं. वे लगातार ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को संदेश देती हैं कि UPSC परीक्षा के लिए दिल्ली या महंगे कोचिंग का सहारा लेना जरूरी है. इसके बदले आप सही स्ट्रैटजी बनाएं और रेगुलर प्रैक्टिस करें.
यह भी पढ़ें- करजापट्टी गांव की अफसर बिटिया, श्रुति ने ChatGPT, YouTube और सेल्फ स्टडी से क्रैक किया BPSC
