खत्म हुआ 2 साल का इंतजार, यूपी JE का एडमिट कार्ड जारी, 4612 पदों पर वैकेंसी

UPSSSC JE Exam 2026 Admit Card: उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है.

UPSSSC JE Exam 2026 Admit Card: उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर सिविल मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSSSC JE Exam 2026: 3 मई 2026 को होगी मुख्य परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जूनियर इंजीनियर सिविल मुख्य परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. परीक्षा शहर की जानकारी 24 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई थी, जबकि एडमिट कार्ड 29 अप्रैल 2026 से उपलब्ध करा दिया गया है.

UPSSSC JE Exam 2026 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर जूनियर इंजीनियर सिविल मुख्य परीक्षा 2026 प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मांगी गई अन्य जानकारी भरें.
  • सारी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

UPSSSC JE Exam 2026 Admit Card Download Here

4612 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर सिविल के कुल 4612 पद भरे जाएंगे. सामान्य वर्ग के लिए 1761 पद तय किए गए हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के लिए 368 पद हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1514 पद, अनुसूचित जाति के लिए 924 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 45 पद निर्धारित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: CSIR में टेक्नीशियन की वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >