NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा देने वाले हैं और अब तक बायोमेट्रि डिटेल अपेडट नहीं किया तो जल्दी करें. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टूडेंट्स के लिए एक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के जरिए NTA ने कहा कि सभी कैंडिडेट्स अपने बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट कर लें.
NTA की अहम एडवाइजरी
NTA ने साफ कहा है कि उम्मीदवार अपने Aadhaar के बायोमेट्रिक डिटेल (फिंगरप्रिंट, आईरिस आदि) पहले से अपडेट करा लें. इससे परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसान और तेज होगी. खासकर 15 से 17 साल के छात्रों को बायोमेट्रिक अपडेट कराने की सलाह दी गई है, ताकि एग्जाम डे पर किसी तरह की परेशानी न हो.
कब होगी NEET UG 2026 परीक्षा?
NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी.
एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं
NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड में होंगी ये जानाकारी
कैंडिडेट्स का नाम
रोल नंबर
एग्जाम सेंटर
परीक्षा की टाइमिंग और डेट
जरूरी गाइडलाइंस
NEET UG परीक्षा देने वालों के लिए जरूरी सलाह
सभी कैंडिडेट्स परीक्षा सेंटर पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर पहुंचें. बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा. एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचें और सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें.
यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: स्ट्रेस में न घबराएं, NTA की सलाह, हेल्पलाइन से लें मदद
