NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी कि 26 अप्रैल 2026 को नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
3 मई को होगी परीक्षा
इस साल NEET UG परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में पेन-पेपर मोड में होगी. परीक्षा देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
NEET UG एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?
एडमिट कार्ड में कई जानकारियां होंगी-
- कैंडिडेट का नाम और रोल नंबर
- एग्जाम सेंटर का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा समय
- जरूरी निर्देश
छात्रों को सलाह दी जाती है कि डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें.
कैसे डाउनलोड करें NEET UG एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- NEET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
- अपना Application Number और Date of Birth डालें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जब जारी हो जाए. इसे याद से डाउनलोड कर लें. बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी. साथ ही एक वैलिड फोटो आईडी रख लें.
यह भी पढ़ें- Exams In May 2026: मई में दो बड़ी परीक्षाएं, ऐसे करें स्मार्ट तैयारी
