SSC GD Constable Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती अभियान के जरिए कुल 25487 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF और Assam Rifles में Rifleman (GD) के पद शामिल हैं.
SSC GD Constable Admit Card 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद SSC GD Constable Admit Card 2026 लिंक को चुनें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
SSC GD Constable Admit Card 2026 Download Here
SSC GD Constable Exam Schedule: देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
| परीक्षा चरण | परीक्षा तिथि |
|---|---|
| Week 1 Exam | 27 अप्रैल 2026 से 02 मई 2026 |
| Week 2 Exam | 04 मई 2026 से 09 मई 2026 |
| Week 3 Exam | 18 मई 2026 से 23 मई 2026 |
| Week 4 Exam | 25 मई 2026 से 30 मई 2026 |
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई थी. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 जनवरी 2026 थी. आवेदन फॉर्म में सुधार 10 से 13 जनवरी 2026 तक किया गया.
उम्मीदवारों को परीक्षा सप्ताह चुनने का मौका 11 से 15 अप्रैल 2026 तक दिया गया था. परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से पहले जारी होगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले उपलब्ध कराया गया है.
यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, SSC स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती
