NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे इसे डाउनलोड कर लें. साथ ही एनटीए ने स्टूडेंट्स के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है. ये हेल्पलाइन नंबर उन स्टूडेंट्स के लिए है, जिन्हें एग्जाम का स्ट्रेस हो रहा है. NTA ने स्टूडेंट्स को मैसेज दिया कि कोई भी परीक्षा आपके मेंटल हेल्थ से बड़ी नहीं है.
परीक्षा से जरूरी स्टूडेंट्स की जान है
NTA ने नीट अस्पिरेंट के लिए X पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट के द्वारा NTA ने कहा प्रिय NEET उम्मीदवारों, आपका मेंटल हेल्थ और स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता (Priority) है. कोई भी परीक्षा आपके जीवन से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है.
NTA ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
इसी के साथ NTA ने ऐसे स्टूडेंट्स जो परेशान हैं या स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं, उनके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. NTA का हेल्पलाइन नंबर है, टेली-मानस (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य का 24×7 मोबाइल नंबर) 14416 या 1-800-891-4416. NTA के इस हेल्पलाइन नंबर पर किसी लैंग्वेज में हेल्प मिल जाएगी.
NEET UG उम्मीदवारों के लिए NTA का संदेश
NTA ने सभी उम्मीदवार को कहा कि आप अकेले नहीं हैं. NTA हमेशा आपके हेल्प के लिए उपलब्ध है. अगर परीक्षा को लेकर प्रेशर है तो आज ही किसी से बात करें. अपना ध्यान रखें. हमें आप पर विश्वास है.
3 मई को है नीट यूजी परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस बार नीट यूजी परीक्षा के लिए 26 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड, वैलिड फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचें.
यह भी पढ़ें- Exams In May 2026: मई में दो बड़ी परीक्षाएं, ऐसे करें स्मार्ट तैयारी
