UPSC ESE Exam Date 2026 OUT: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

UPSC ESE Exam Date 2026 OUT: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा की डेट जारी हो गई है. बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में होगा.

UPSC ESE Exam Date 2026 OUT: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा की डेट जारी हो गई है. बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को होगा.

UPSC ESE Exam Date 2026: देखें एग्जाम शेड्यूल

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहला पेपर यानी जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का एग्जाम सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा. यह पेपर सभी ब्रांच के लिए कॉमन रहेगा और इसमें कुल 200 अंक होंगे. दूसरा पेपर यानी ब्रांच-स्पेसिफिक पेपर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जो उम्मीदवार की चुनी हुई इंजीनियरिंग ब्रांच से जुड़ा होगा और इसमें 300 अंक निर्धारित किए गए हैं.

इस परीक्षा का आयोजन चार इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए किया जाएगा, जिनमें सिविल इंजीनियरिंग (कोड 11), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कोड 21), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (कोड 31) और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (कोड 41) शामिल हैं. वहीं जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर का कॉमन कोड 01 रहेगा, जो सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है.

कितने पदों पर होगी भर्तियां?

इस बार UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 (UPSC ESE Exam 2026) के माध्यम से कुल 474 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर चयन केंद्र सरकार के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में किया जाएगा. पूरी परीक्षा प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी, जिसमें प्रीलिम्स परीक्षा, मेन परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) शामिल हैं.

जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मेन परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. इसके बाद मेन और इंटरव्यू दोनों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा. अगर आप UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 में शामिल होना चाहते हैं, तो अब से ही अपनी तैयारी तेज कर दें.

यह भी पढ़ें: आईआईएम अहमदाबाद का अनोखा AI Course, होगी लाखों में कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >