UPSC 2027 Calendar: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है. Union Public Service Commission यानी UPSC ने साल 2027 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार पहले से अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं. UPSC की तरफ से जारी इस कैलेंडर में IAS, IFS, NDA, CDS, Engineering Services और CAPF जैसी कई बड़ी परीक्षाओं की तारीखें घोषित की गई हैं.
UPSC 2027 Calendar: कब होगी सिविल सर्विस परीक्षा?
UPSC सिविल सर्विस 2027 का आयोजन 23 मई 2027 को किया जाएगा. यही परीक्षा IAS, IPS और कई बड़ी सेवाओं में एंट्री का रास्ता खोलती है. वहीं Civil Services Main Examination 20 अगस्त 2027 से शुरू होगी और यह परीक्षा कुल 5 दिनों तक चलेगी.
ऐसे चेक करें कैलेंडर
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Examination सेक्शन में जाएं.
- वहां UPSC 2027 Calendar लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर पूरा एग्जाम शेड्यूल खुल जाएगा.
- अपनी परीक्षा की तारीख ध्यान से चेक करें.
- भविष्य के लिए कैलेंडर डाउनलोड करके सेव कर लें.
NDA और CDS की परीक्षा कब होगी?
देश की सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए NDA और CDS परीक्षा बेहद खास मानी जाती है. UPSC कैलेंडर के अनुसार NDA और NA Examination (I) 2027 का आयोजन 11 अप्रैल 2027 को होगा. वहीं NDA और NA Examination (II) की परीक्षा 19 सितंबर 2027 को आयोजित की जाएगी.
सा
CAPF और अन्य परीक्षाओं की डेट भी जारी
यूपीएससी CAPF Assistant Commandant Examination 2027 की परीक्षा 4 जुलाई 2027 को आयोजित होगी. इसके जरिए BSF, CRPF, CISF और ITBP जैसी फोर्स में अफसर बनने का मौका मिलता है. इसके अलावा Combined Geo-Scientist Preliminary Examination 10 जनवरी 2027 को और Main Examination 19 जून 2027 को आयोजित होगी.
यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
