आ गई यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की डेट, हर दिन दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. जारी शेड्यूल के अनुसार हर दिन 2 शिफ्ट में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी UPPRPB ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जनवरी 2026 तक का समय मिला था. इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. नीचे दिए स्टेप्स से एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

UP Police Constable Exam Schedule कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP Police Constable Exam Date 2026 से जुड़ा लिंक ढूंढें.
  • लिंक पर क्लिक करते ही नया नोटिस खुल जाएगा.
  • नोटिस में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और जरूरी जानकारी दी गई होगी.
  • आगे के लिए नोटिस को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें.

UP Police Constable Exam Date Notification Check Here

UP Police Constable Exam Schedule: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

Up police constable exam schedule

जारी शेड्यूल के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल और असिस्टेंट पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 8 जून 2026, 9 जून 2026 और 10 जून 2026 को किया जाएगा. नोटिस के मुताबिक यह परीक्षा अलग अलग दिनों और शिफ्ट में आयोजित होगी. हर दिन दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन होगा.

वैकेंसी डिटेल्स

यूपी पुलिस में Constable Civil Police के कुल 10,469 भर्तियां होंगी. Constable PAC Armed Police कुल 15,131 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं, जेल वार्डन के कुल 3385 पदों पर, Special Force Battalion के 1341 पदों पर और महिला बटालियन में 2282 पदों पर भर्तियां होंगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में 72वीं कंबाइंड परीक्षा जुलाई में, TRE 4 पर सस्पेंस बरकरार, देखें नया कैलेंडर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >