UP BEd JEE Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने का सपना देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की तरफ से UP BEd JEE 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
UP BEd JEE Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP BEd JEE 2026 Admit Card लिंक खोलें.
- अपनी Login ID और Password दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें.
UP BEd JEE Admit Card 2026 Download Here
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी डिटेल्स ध्यान से जांचनी चाहिए. इसमें नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और रोल नंबर जैसी जानकारी सही होना जरूरी है.
एग्जाम नोटिफिकेशन डिटेल्स
इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. वहीं बिना लेट फीस के आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई थी. इसके बाद उम्मीदवारों को 5 मई 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका मिला था.
एग्जाम पैटर्न
UP BEd प्रवेश परीक्षा 2026 में दोनों प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और इस बार भी नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी. परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे. प्रवेश परीक्षा दो प्रश्न पत्रों में आयोजित होगी.
पहले प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान और भाषा से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. सामान्य ज्ञान सेक्शन में 50 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं. वहीं भाषा सेक्शन में हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक भाषा का चयन करना होगा. इस सेक्शन में भी 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 100 अंक मिलेंगे.
पहले प्रश्न पत्र का कुल अंक 200 होगा और परीक्षा की अवधि 3 घंटे तय की गई है. सामान्य ज्ञान वाला भाग सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य रहेगा, जबकि भाषा वाले सेक्शन में उम्मीदवार अपनी पसंद की भाषा चुन सकेंगे.
यह भी पढ़ें: BRO में 899 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
