UP Assistant Professor Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने Assistant Professor Admit Card 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 6 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया था. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2025 थी.
UP Assistant Professor Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
- अब UP Assistant Professor Admit Card 2026 लिंक खोलें.
- अपना Registration Number, Enrollment Number या Date of Birth दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
UP Assistant Professor Admit Card 2026 Download Here
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई जानकारी जरूर चेक करें. इसमें नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और रोल नंबर जैसी डिटेल्स सही होनी चाहिए. उम्मीदवार परीक्षा वाले दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. साथ ही एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.
इतने पदों पर हो रही भर्ती
UPPSC की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए Assistant Professor के कुल 1244 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें General वर्ग के लिए 556 पद तय किए गए हैं. वहीं EWS के लिए 111, OBC के लिए 315, SC के लिए 232 और ST वर्ग के लिए 30 पद रखे गए हैं.
यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक
