यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पूरा एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार आसानी से देख सकते हैं कि उनका पेपर किस दिन और किस शिफ्ट में होगा. यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट NTA की साइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है. इस बार परीक्षा (UGC NET June 2026) कई दिनों में अलग अलग विषयों के लिए आयोजित की जाएगी.
UGC NET June 2026 एग्जाम शेड्यूल
यूजीसी नेट परीक्षा जून 2026 सत्र के लिए आयोजित की जा रही है. इसमें देशभर के लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी. हर दिन अलग अलग विषयों की परीक्षा रखी गई है ताकि परीक्षा सुचारू रूप से हो सके.
सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल
| दिनांक (Date) | शिफ्ट I (सुबह 09:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे) | शिफ्ट II (दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे) |
| 22 जून 2026 | दृश्य कला (Visual Art), भूगोल, मराठी, पंजाबी, तमिल | कंप्यूटर साइंस, फारसी (Persian), बंगाली, संगीत, जनसंख्या अध्ययन (Population Studies) |
| 23 जून 2026 | लोक प्रशासन (Public Administration), शिक्षा (Education), राजनीति विज्ञान, उर्दू | वाणिज्य (Commerce), कानून (Law), दर्शनशास्त्र (Philosophy), रक्षा अध्ययन (Defence Studies), पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) |
| 24 जून 2026 | अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य (Commerce), प्रबंधन (Management) | इतिहास, मनोविज्ञान (Psychology), शारीरिक शिक्षा (Physical Education), संस्कृत, आपदा प्रबंधन (Disaster Mgmt) |
| 29 जून 2026 | अर्थशास्त्र (Economics), मानव विज्ञान (Anthropology), संस्कृत, मानव अधिकार (Human Rights) | समाजशास्त्र (Sociology), योग, पर्यटन (Tourism), सांख्यिकी (Statistics), वानिकी (Forestry) |
| 30 जून 2026 | अर्थशास्त्र (Economics), राजनीति (Politics), पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science) | समाजशास्त्र (Sociology), योग, पुरातत्व (Archaeology), सामाजिक चिकित्सा (Social Medicine) |
सबसे ज्यादा चर्चित दिन 24 जून रहेगा. इस दिन कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, मनोविज्ञान, प्रबंधन और फिजिकल एजुकेशन जैसे बड़े विषयों की परीक्षा होगी. यह दिन कई स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें मेन स्ट्रीम विषय शामिल हैं.
NTA UGC NET June 2026 Exam Schedule Check Here
22 और 23 जून का पूरा प्लान
22 जून को सुबह वाली शिफ्ट में आर्ट, भूगोल, मराठी, पंजाबी और तमिल जैसे पेपर होंगे. वहीं शाम वाली शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस, फारसी, बंगाली और म्यूजिक जैसे विषय होंगे.
23 जून को सुबह वाले पेपर में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस और उर्दू जैसे सब्जेक्ट होंगे. शाम की शिफ्ट में कॉमर्स, लॉ, फिलॉसफी और डिफेंस स्टडीज जैसे पेपर रखे गए हैं.
यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 परीक्षा को लेकर छात्र का बड़ा दावा, पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स में है अंतर
