UGC NET 2025 परीक्षा 31 दिसंबर से, देखें सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल

UGC NET 2025 December Exam: यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर सेशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. UGC NET 2025 की परीक्षाएं 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएंगी. इसके लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

UGC NET 2025 December Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन के लिए आवेदन करने वाले लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC NET 2025 December Exam का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक यूजीसी नेट की परीक्षाएं 31 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी.

UGC NET परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी होती है जो असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं या जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF हासिल करना चाहते हैं. इस परीक्षा के जरिए देशभर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में टीचिंग और रिसर्च के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. दिसंबर सेशन में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स शामिल होने की उम्मीद है.

UGC NET 2025 December Exam शेड्यूल ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UGC NET December 2025 Exam Schedule लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एक नई विंडो खुलेगी जिसमें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल दिखेगा.
  • अपने सब्जेक्ट और परीक्षा तिथि को ध्यान से चेक करें.
  • भविष्य के लिए शेड्यूल PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.

UGC NET December 2025 Exam Schedule Check Here

Ugc net 2025 notice

Admit Card जल्द होगा जारी

UGC NET 2025 December Exam के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, एग्जाम सेंटर और जरूरी निर्देश दिए होंगे. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइ ugcnet.nta.nic.iट चेक करते रहें. NTA की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार UGC NET Exam City Slip परीक्षा के 10 दिन पहले जारी होगा.

यह भी पढ़ें: UPSC इंजीनियरिंग सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, Civil में मोहम्मद शाकिब ने किया टॉप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >