ऑनलाइन NEET UG परीक्षा की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, CBT मोड में नहीं होगा एग्जाम

NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर अहम सुनवाई हुई. याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET UG परीक्षा को मौजूदा पेन-पेपर मोड की बजाय Computer Based Test (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में कराया जाए.

NEET UG 2026: सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब साफ हो गया है कि NEET UG 2026 की परीक्षा पहले से तय ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी. लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है. इस मामले में अधिवक्ता सत्याम सिंह राजपूत ने अदालत में पक्ष रखा और परीक्षा को कंप्यूटर आधारित प्रणाली से कराने की मांग की थी.

NEET UG 2026 परीक्षा CBT में नहीं होगी

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि NEET UG जैसी बड़ी परीक्षा को CBT मोड में आयोजित किया जाना चाहिए. याचिकाकर्ताओं का मानना था कि ऑनलाइन परीक्षा से पारदर्शिता बढ़ेगी और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा.

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने याचिकाकर्ताओं की मांग से सहमति नहीं जताई. कोर्ट ने कहा कि परीक्षा पहले ही एक बार रद्द होकर दोबारा आयोजित की जा चुकी है और इस समय परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करना उचित नहीं होगा.

पेन-पेपर मोड में ही होगी परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने National Testing Agency (NTA) को यह निर्देश देने से इनकार कर दिया कि NEET UG 2026 परीक्षा CBT मोड में कराई जाए. इसका मतलब है कि 21 जून को होने वाली परीक्षा पहले की तरह पेन और पेपर मोड में ही आयोजित होगी.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हस्तक्षेप करने से इनकार किया है, लेकिन मामले को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है. अदालत ने याचिका को छुट्टियों के बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है. इस फैसले से उन लाखों छात्रों को राहत मिली है जो पहले से ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026: आरोही देशपांडे लड़कियों में रही टॉपर, जानें क्या थी उनकी स्ट्रैटजी 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >