SSC ने दिया OTR में सुधार का मौका, दृष्टिहीन उम्मीदवारों के लिए खास राहत

SSC Notice: SSC ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) मॉड्यूल के लिए सुधार की विंडो फिर से खोल दी है. एसएससी ने इस संबंध में नोटिस जारी कर सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है. वहीं SSC ने Visually Impaired उम्मीदवारों को खास राहत दी है. साथ ही फेक न्यूज से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है.

SSC Notice: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) मॉड्यूल के लिए सुधार की विंडो फिर से खोल दी है. एसएससी ने इस संबंध में नोटिस जारी कर सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा. 

दृष्टिहीन कैंडिडेट्स के लिए खास सुविधा 

एसएससी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी कैंडिडेट्स को सूचित किया जाता है कि फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 8 अक्टूबर 2025 से उपलब्ध होगी. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. वहीं विशेष रूप से दृष्टिहीन (Visually Impaired) उम्मीदवारों के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन को बायपास करके आवेदन चरण में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. 

हेल्पलाइन नंबर किया जारी


इसी के साथ SSC ने छात्रों को अनुरोध किया है कि यदि उन्हें फॉर्म में संशोधन करने में या किसी भी प्रकार के अपडेट को लेकर कोई जानकारी चाहिए तो वे हेल्प-डेस्क (1800-309-3063) या ई-मेल (helpdesk-ssc@ssc.nic.in) से संपर्क करें. केवल ऑनलाइन या कॉल वाली शिकायतों पर ही ध्यान दिया जाएगा. 

फेक न्यूज से निपटने के लिए SSC की बड़ी पहल

वहीं SSC ने छात्रों और उनके अभिभावकों के रिक्वेस्ट के बाद X अकाउंट एक्टिवेट करने का फैसला किया है. दरअसल, लंबे वक्त से उम्मीदवार X अकाउंट एक्टिव  करने की मांग कर रहे थे ताकि उन्हें सभी आधिकारिक सूचना इस माध्यम से मिलती रहे और वे किसी भी तरह की फेक न्यूज से बच सकें.

यह भी पढ़ें- सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, रांची में अप्रेंटिस के 1180 पद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >