SSC CGL Tier 1 Result: आज जारी हो सकता है एसएससी सीजीएल का परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

आज जारी हो सकता है SSC CGL टियर 1 परीक्षा का परिणाम, यहां देखें डाउनलोड करने का प्रोसेस और लेटेस्ट अपडेट.

SSC CGL Tier 1 Result Udpate: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की टियर 1 परीक्षा के परिणाम अब तक जारी नहीं हुए हैं और लाखों उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार है. यह परीक्षा सितंबर के महीने में 9 से 24 तारीख तक देश के विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित की गई थी और अक्टूबर में इसका प्रोविजनल आंसर की आया था. तब से अब तक उम्मीदवार परिणाम के आस में हैं, ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज एसएससी इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है. हालांकि अब तक एसएससी की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.

कैसे देखें SSC CGL Tier 1 का परिणाम?

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज खुलते ही आपको “result” का टैब दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपको “SSC CGL Tier 1” के परिणाम का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर फ्लैश होगा, देखने के बाद उसे डाउनलोड कर के रख लें.

क्या है आगे की प्रक्रिया?

SSC CGL Tier 1 की परीक्षा जो उम्मीदवार पास करते हैं वे फिर आगे Tier 2 की परुक्षा में शामिल होंगे, उसमें पास होने के बाद उनका एक इंटरव्यू होगा जिसके आधार पर एक फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी होगा. बता दें, कि इस परीक्षा को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय, विभाग और संगठनों में ग्रुप बी और सी के पदों पर नौकरियां मिलती हैं और इनका वेतन भी काफी अच्छा होता है. साथ ही उन्हें सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलता है.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >