कहीं छूट न जाए मौका, SBI में 9124 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने Junior Associates यानी Clerk के 9124 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. एप्लिकेशन प्रोसेस 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है और कैंडिडेट्स 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यहां जानें एज लिमिट, एग्जाम फीस, परीक्षा और सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी.

SBI Clerk Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर असोशिएट्स (Customer Support & Sales) यानी Clerk पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. बता दें कि जल्द ही एप्लिकेशन क्लोज होने वाला है. भर्ती का नोटिफिकेशन SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किया गया है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

SBI Clerk Application Last Date: जानिए कब तक कर सकते है अप्लाई?

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स 31 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. इसी तारीख तक एग्जाम फीस का पेमेंट भी किया जा सकेगा. बता दें कि एप्लिकेशन प्रोसेस 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है. परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने की तारीख फिलहाल SBI की ओर से घोषित नहीं की गई है.

SBI Clerk Vacancy 2026: कितने पदाें पर है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से SBI में Junior Associates (Clerk) के कुल 9124 पदों को भरा जाएगा. बैंक में Clerk पद पर नौकरी पाने की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस बारे में और डिटेल आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

SBI Clerk Eligibility 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

SBI Clerk पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. फाॅर्म भरने से पहले अपनी एलिजिबिलिटी आप नोटिफिकेशन में चेक कर लें.

SBI Clerk Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस पद के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम एज 28 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को SBI के निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट का लाभ दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बैंक में काम कर रहे एसबीआई कर्मी की बाइक चोरी, थाने में दर्ज हुई शिकायत

SBI Clerk Application Fee: कितनी है फीस?

एप्लिकेशन फीस की बात करें तो OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 750 रुपए फीस निर्धारित किया गया है. वहीं SC, ST और PH वर्ग के कैंडिडेट्स से कोई फीस नहीं लिया जाएगा. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. कैंडिडेट्स Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet के जरिए फीस जमा कर सकते हैं.

SBI Clerk Selection Process: कैसे होगा चयन?

SBI Clerk भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले Prelims Written Examination आयोजित होगी. इसमें सफल कैंडिडेट्स Mains Written Examination में शामिल होंगे. इसके बाद निर्धारित पदों और नियमों के अनुसार लोकर लैंग्वेज टेस्ट लिया जाएगा. सिलेक्शन प्रोसेस के आगे के चरणों में मेडिकल एग्जामिनेशन और डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: SBI अकाउंट से बार-बार कैश निकालना पड़ेगा भारी, 1 अक्टूबर से बदल रहा ये नियम

How to Fill SBI Clerk Form 2026: ऐसे करें आवेदन

  • SBI Clerk भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • यहां Junior Associates Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
  • आवश्यक डाॅक्यूमेंट अपलोड करने के बाद निर्धारित एग्जाम फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: SBI से पांचवीं बार कैश निकालते ही कटेंगे ₹15, PNB-HDFC समेत जानें किस बैंक में कितना है चार्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >