RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025 Out: दो शिफ्ट में होगी पटवारी परीक्षा, यहां देखें शेड्यूल

RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025 Out: राजस्थान पटवारी परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. परीक्षा अगस्त महीने में होगी और दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे यहां एग्जाम शेड्यूल देखें-

RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025 Out: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन कमीशन बोर्ड (RSMSSB) ने आरएसएसबी राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान करते हुए एक नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त को दो शिफ्ट में किया जाएगा. ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं. 

Rajasthan Patwari Exam Date 2025 Out: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा 

राजस्थान पटवारी परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन रविवार को किया जा रहा है ताकि सभी कैंडिडेट्स इसमें आसानी से शामिल हो सकें. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. 

Rajasthan Patwari Admit Card 2025: ऑनलाइन माध्यम से जारी होंगे एडमिट कार्ड

बोर्ड ने कहा कि एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे. कैंडिडेट्स इन्हें ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं. पटवारी परीक्षा का शेड्यूल देखने के लिए और एडमिट कार्ड डाउनलोड (जारी होने पर) करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, rssb.rajasthan.gov.in.

Rajasthan Patwari Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न 

राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में सवाल ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल च्वॉइस फॉर्मेट में होंगे. परीक्षा में जनरल नॉलेज, मैथ्स, लॉजिकल रिजिनिंग, हिंदी भाषा, राजस्थान की संस्कृति, सभ्यता और भूगोल से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. इस परीक्षा को देने वाले कैंडिडेट्स के पास राजस्थान की स्थानीय भाषा और संस्कृति की समझ होनी चाहिए.

Rajasthan Patwari Exam Negative Marking: गलत उत्तर देने पर काटे जाएंगे अंक

इस परीक्षा में कुल 150 सवाल होंगे और परीक्षा की अवधि कुल 180 मिनट यानी कि 3 घंटे की होगी. प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवार को 2 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई (⅓) अंक काट लिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule: राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा 2025 की डेट जारी, 2129 पदों पर होगी भर्ती, देखें विषयवार शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >