RRB JE CBT 1 Exam: रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. RRB JE CBT 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी गई है. लंबे समय से उम्मीदवार इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे. अब सभी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा से जुड़ी सिटी और सेंटर की डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की शुरुआत 31 अक्टूबर 2025 से हुई थी. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2025 थी. इसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका भी दिया गया था. फॉर्म करेक्शन की सुविधा 13 से 22 दिसंबर 2025 तक दी गई थी. CBT 1 परीक्षा का आयोजन 19 और 20 फरवरी और 25 फरवरी 2026 को किया जाएगा. एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे.
RRB JE CBT 1 Exam City कैसे चेक करें?
- RRB JE CBT 1 की सिटी डिटेल्स चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाना होगा.
- वहां लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में Exam City Details का लिंक मिलेगा.
- लिंक पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी.
- इसके बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी.
- इसमें एग्जाम सिटी, डेट और शिफ्ट की डिटेल्स शामिल होंगी.
RRB JE CBT 1 Exam Schedule यहां चेक करें.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स
RRB JE भर्ती के तहत कुल 2569 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए सीटें तय की गई हैं. जनरल कैटेगरी के लिए 1090 पद रखे गए हैं. EWS के लिए 244 पद, OBC के लिए 615 पद, SC के लिए 410 पद और ST के लिए 210 पद निर्धारित किए गए हैं. इस तरह सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए वैकेंसी निकाली गई है.
यह भी पढ़ें: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट का एडमिट कार्ड जारी, 9970 पदों के लिए परीक्षा
