रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा ने छुड़ाए छात्रों के पसीने, फिजिक्स से पूछे गए टफ सवाल

RRB Group D Exam: करेंट अफेयर्स का इस परीक्षा में वेटेज रहा. साथ ही फिजिक्स से टफ सवाल पूछे गए. आइए, जानते हैं 3 अगस्त को हुई RRB की परीक्षा का पेपर कैसा रहा.

RRB Group D Exam Paper Analysis: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. ये परीक्षा तीन शिफ्ट में 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी. कल यानी कि 3 अगस्त को परीक्षा हुई. आइए जानते हैं कि 3 अगस्त को होने वाला रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का पेपर कैसा रहा, किन विषयों से ज्यादा सवाल पूछे गए और पेपर आसान था या टफ.

फिजिक्स विषय में ग्राफ से जुड़े सवाल आए

RRB Group D और NTPC परीक्षा की तैयारी कराने वाले टीचर पुष्पेंद्र ने कहा कि सेकेंड शिफ्ट के फिजिक्स के पेपर में ग्राफ से जुड़े बहुत से सवाल पूछे गए. उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि आप लाइट से जुड़ी घटनाओं और लेंस के बारे में जरूर पढ़ें, फिजिक्स के पेपर में ज्यादातर सवाल इससे जुड़े थे. फिजिक्स में करीब 7 से 10 सवाल आए

कैसा रहा ओवरऑल RRB Group D का पेपर?

केमिस्ट्री में केमिकल रिएक्शन से जुड़े सवाल आए. साथ ही मेटल और नॉन मेटेल से सवाल आए. बायोलॉजी से ज्यादा सवाल थे, इसमें डाइजेस्टिव सिस्टम से सवाल आए थे. मैथ्स में ऐसे सवाल आए थे, जिसमें कैलकुलेशन में समय लग रहा था. ऐसे में कैंडिडेट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा. कुल मिलाकर पेपर आसान से मॉडरेट था.

करेंट अफेयर्स से आए PYQs

करेंट अफेयर्स का इस परीक्षा में वेटेज रहा. करेंट अफेयर्स से आए PYQs (Previous Year Question) आए. एक्सपर्ट ने बताया कि करेंट अफेयर्स में पहली शिफ्ट में 2026 से सवाल पूछे गए थे. लेकिन दूसरे शिफ्ट के पेपर में 2025 से सवाल आए थे.

परीक्षा में जाने से पहले देख लें दिशा-निर्देश

RRB ग्रुप डी परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए आधार कार्ड ले जाना जरूरी है. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा है. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड के साथ अपना आधार कार्ड जरूर ले जाएं.

RRB ग्रुप डी परीक्षा में कैसे होगा सेलेक्शन?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में पास होना होगा. सफल होने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा. चुने गए सभी कैंडिडेट्स के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

13,233 कैंडिडेट्स ने छोड़ दी RRB Group D की परीक्षा

3 अगस्त को रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा प्रयागराज, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा, देहरादून समेत Delhi NCR समेत कई शहरों में हुई. करीब 13,233 कैंडिडेट्स ने परीक्षा छोड़ दी.

यह भी पढ़ें- NEET में अच्छी रैंक के बाद भी छूट सकती है MBBS सीट, चॉइस लॉक करने में न करें ये गलतियां



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >