RRB ALP Exam: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी

RRB Assistant Loco Pilot परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है, यहां देखें उससे जुड़ी जानकारी.

RRB ALP Exam City Slip Released: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है. बता दें, कि इसे एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप भी कहा जाता है. हालांकि अभी सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों का सिटी स्लिप जारी हुआ है जिनकी परीक्षा 25 नवंबर को है. रेलवे बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि 26 नवंबर को जिन उम्मीदवारों की परीक्षा है उनका एग्जाम सिटी स्लिप 16 नवंबर को जारी होगा और जिनकी परीक्षा 27 नवंबर को है उनका एग्जाम सिटी स्लिप 17 नवंबर को जारी होगा, इसी प्रकार 28 नवंबर की परीक्षा का सिटी स्लिप 18, और 29 नवंबर वाली परीक्षा का सिटी स्लिप 19 नवंबर को जारी होगा. इस सिटी स्लिप में उम्मीदवारों के एग्जाम सेंटर का पता स्पष्ट रूप से मौजूद होता है.

फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा का क्या होगा पैटर्न?

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की इस भर्ती में सबसे पहले एक कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा होगी जो कि एक घंटे की होगी और इसमें कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में क्वालीफाई करने के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 40, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 30, एससी उम्मीदवारों को 30 और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. इस टेस्ट को पास करने के बाद ही अब्यर्थी स्टेज 2 की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे. बात करें इस परीक्षा के सिलेबस की तो इसमें मैथ्स, जनरल साइंस, रीजनिंग, जीके और करेंट अफेयर्स के सवाल पूछे जाएंगे.

सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी अन्य जानकारियां की लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >