Rajasthan Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत बोर्ड परीक्षा में बदलाव करने जा रहा है. दो बार बोर्ड एग्जाम कराने का मकसद छात्रों का एग्जाम का दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का मौका देना है.
पिछले कुछ समय से छात्रों के बीच परीक्षा के दबाव को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. इस बीच राजस्थान बोर्ड की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर की गई है.
Rajasthan Board ने शेयर की पोस्ट
Rajasthan Board Exam 2027: दो बार परीक्षा होने के 5 फायदे
दूसरा मौका मिलेगा: अगर किसी छात्र का पहला पेपर खराब हो जाता है या उम्मीद के मुताबिक नंबर नहीं आते हैं, तो उसे उसी साल दूसरी बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा. इससे छात्र अपने नंबर सुधार सकते हैं और बेहतर रिजल्ट ला सकते हैं.
पूरा साल खराब नहीं होगा: पहले अगर कोई छात्र फेल हो जाता था तो उसे अगली बोर्ड परीक्षा के लिए एक साल इंतजार करना पड़ता था. लेकिन दो बार परीक्षा होने से छात्र उसी साल दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकता है.
परीक्षा का तनाव कम होगा: जब छात्रों को पता होगा कि उनके पास परीक्षा देने के दो मौके हैं, तो उन पर ज्यादा दबाव नहीं रहेगा. इससे वे शांत दिमाग से परीक्षा देंगे और बेहतर तरीके से अपना प्रदर्शन कर पाएंगे.
नंबर सुधारने का अच्छा मौका: कई बार छात्र किसी एक या दो विषय में कम नंबर ले आते हैं. ऐसे में दूसरी परीक्षा देकर वे उसी विषय में ज्यादा मेहनत करके अपने अंक सुधार सकते हैं और बेहतर रिजल्ट हासिल कर सकते हैं.
कॉन्फिडेंस बढ़ेगा: दो बार परीक्षा देने का मौका मिलने से छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. उन्हें लगेगा कि अगर पहली बार गलती हो जाए तो वे दूसरी बार उसे सुधार सकते हैं, जिससे पढ़ाई में उनका भरोसा मजबूत होगा.
यह भी पढ़ें: CBSE इंग्लिश एग्जाम की नई डेट का दावा, बोर्ड ने बताया असली सच
