Rajasthan PTET Admit Card 2025 OUT: राजस्थान पीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Rajasthan PTET Admit Card 2025 OUT: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान के बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Rajasthan PTET Admit Card 2025 OUT: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान के बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 15 जून को होगा. इसके लिए 41 जिलों में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केवल एक ही पाली में आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं.

Rajasthan PTET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर क्लिक करें.
  • अब PTET- 2025 (2 Year Course) [B.Ed.] के लिंक पर जाएं.
  • यहां Download Admit Card Here के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें.

Rajasthan PTET Exam 2025 Admit Card Download Here

Rajasthan PTET Exam 2025: इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड चेक करने से पहले कैंडिडेट्स कुछ बातों का ध्यान रखें. एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम के अलावा माता पिता का नाम भी होगा. इसके अलावा रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर जैसी डिटेल्स होंगी. साथ ही परीक्षा की टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख, फोटो और सिग्नेचर जैसी डिटेल्स चेक करने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

यह परीक्षा राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जा रही है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम की हर डिटेल्स वेबसाइट पर हासिल कर सकते हैं. परीक्षार्थियों के ध्यान देना होगा कि एग्जाम शुरू होने से 1 घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: पिता IPS, पति IAS और खुद इंजीनियरिंग के बाद क्लियर किया UPSC, बगैर कोचिंग रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >