राजस्थान BSTC Pre DElEd के लिए आंसर की जारी, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026: राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से राजस्थान बीएसटीसी यानी प्री डीएलएड 2026 के लिए आंसर की जारी हो गई है.

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी यानी VMOU कोटा की तरफ से यह परीक्षा आयोजित की गई थी. राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्र आंसर की चेक कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर आंसर की चेक कर सकते हैं.

VMOU कोटा की तरफ से जारी की गई Answer Key को उम्मीदवार अलग-अलग शिफ्ट और सेट के हिसाब से डाउनलोड कर सकते हैं. इससे छात्रों को अपने सही और गलत जवाबों का मिलान करने में आसानी होगी.

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं.
  • होम पेज पर Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी शिफ्ट और सेट चुनें.
  • स्क्रीन पर Answer Key PDF खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अपने जवाबों का मिलान करें.
  • भविष्य के लिए PDF का प्रिंटआउट भी सेव करके रखें.

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 Check Here

ऑब्जेक्शन फाइल करने का मौका

अगर किसी उम्मीदवार को किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है तो वह ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकता है. इसके लिए छात्रों को सही दस्तावेज और प्रमाण अपलोड करने होंगे. यूनिवर्सिटी सभी ऑब्जेक्शन की जांच करने के बाद Final Answer Key जारी करेगी.

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से सभी ऑब्जेक्शन की जांच की जाएगी. इसके बाद Final Answer Key जारी होगी और फिर Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ये UPSC है या IQ Test? प्रीलिम्स के 5 सवाल देखकर चकराए छात्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >