Patna High Court Assistant Exam Date 2026: पटना हाईकोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट सामने आया है. हाईकोर्ट ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. असिस्टेंट भर्ती की परीक्षा 18 सितंबर 2026 को होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है.
ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक लिए गए थे. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2026 थी. अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक 12 सितंबर को अपना एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा.
18 सितंबर को होगी परीक्षा
पटना हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 18 सितंबर को होगी. एडमिट कार्ड की तारीख अभी अलग से जारी नहीं की गई है.
उम्मीदवारों एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट के लिए हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर नजर बनाए रखें. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों की जानकारी मिलेगी. इस भर्ती के जरिए कुल 68 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यह भर्ती विज्ञापन संख्या PHC/03/2026 के तहत निकाली गई है.
ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है भर्ती
असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 6 महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट भी मांगा गया है.
उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र सीमा 37 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
- इस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में चयन कई चरणों में होगा.
- सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी.
- इसके बाद लिखित परीक्षा होगी.
- दोनों परीक्षाएं MCQ आधारित होंगी.
- लिखित परीक्षा के बाद कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा.
- इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा.
- अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी.
ये भी पढ़ें: 12वीं पास को मिलेगी मंत्रालय में सरकारी नौकरी, 2536 पदों पर बंपर वैकेंसी, 81 हजार तक सैलरी
