ओडिशा जेईई के लिए एप्लीकेशन शुरू, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

OJEE 2026 Application: ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम कमिटी की तरफ से ऑडिशा जेईई एग्जाम को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ओडिशा जेईई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जाना होगा.

OJEE 2026 Application: ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम कमिटी की तरफ से OJEE के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के जरिए अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की शुरुआत 28 जनवरी 2026 से हो चुकी है और आखिरी तारीख 22 मार्च 2026 तय की गई है.

OJEE 2026 परीक्षा कब होगी?

OJEE कमिटी की तरफ से जारी टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, OJEE परीक्षा 4, 5, 7, 8 और 9 मई 2026 को आयोजित की जा सकती है. यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट CBT मोड में होगी. परीक्षा का सही दिन, शिफ्ट, टाइमिंग और एग्जाम सेंटर की जानकारी बाद में एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी.

OJEE 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं.
  • अब OJEE 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन डिटेल्स बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

OJEE 2026 Application Link Check Here

OJEE के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

  • पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन कॉपी)
  • कैंडिडेट का सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो आईडी प्रूफ
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC ST OBC आदि, अगर लागू हो)
  • एक्टिव मोबाइल नंबर
  • एक्टिव ईमेल आईडी

इन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन

OJEE 2026 सिर्फ एक परीक्षा नहीं बल्कि कई प्रोफेशनल कोर्सेज का गेटवे है. इसके जरिए ओडिशा के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. इसमें BPharm, BSc Nursing, Post BSc Nursing, MSc Nursing, MCA, MBA, Integrated MBA, M.Sc Computer Science, BCAT, MTech, MArch, MPlan, MPharm जैसे कई कोर्स शामिल हैं. इसके साथ ही BTech और BPharm में लेटरल एंट्री का भी मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: हेल्थकेयर सेक्टर में उड़ान, Biomedical Engineering कोर्स से बनाएं मजबूत करियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >