NTA NIFTEE Stage 2 Exam City: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NIFTEE के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. स्टेज 2 परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, इसलिए समय रहते अपनी एग्जाम सिटी जान लेना जरूरी है. बता दें कि सिटी स्लिप के माध्यम से अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं.
इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. बिना लेट फीस के आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2026 थी, जबकि लेट फीस के साथ 19 जनवरी 2026 तक मौका दिया गया. करेक्शन विंडो 20 से 21 जनवरी 2026 तक खुली थी. पहली परीक्षा 8 फरवरी 2026 को हुई थी.
NTA NIFTEE Stage 2 Exam City: ऐसे करें चेक
- एग्जाम सिटी स्लिप चेक करना काफी आसान है. सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “NIFT Entrance Exam Stage-II City Intimation 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड दर्ज करें.
- अब Login या Submit पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी डिटेल्स दिखाई देंगी.
- इसे डाउनलोड करें या नोट कर लें ताकि आगे काम आ सके.
एग्जाम पैटर्न
NIFT एंट्रेंस एग्जाम में UG और PG कोर्स के लिए अलग अलग चयन प्रक्रिया होती है. BDes के लिए कैंडिडेट्स को GAT, CAT और Situation Test देना होता है, जिसमें CAT का वेटेज 50 प्रतिशत, GAT का 30 प्रतिशत और Situation Test का 20 प्रतिशत होता है.
BFTech के लिए सिर्फ GAT देना होता है. PG कोर्स जैसे MDes में GAT, CAT और इंटरव्यू शामिल होता है, जबकि MFM और MFTech में GAT और इंटरव्यू होता है. हर सही जवाब पर 1 नंबर मिलता है और गलत जवाब पर 0.25 नंबर काटे जाते हैं.
यह भी पढ़ें: SSB में हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई
